Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में MLC चुनाव की मतगणना शुरू:14 टेबल पर वोट गिने जा रहे, 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा, भाजपा-सपा में मुकाबला

    1 day ago

    4

    0

    झांसी-इलाहाबाद खंड स्नातक एमएलसी चुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से झांसी के बुंदेलखंड महाविद्यालय में हो रही है। मतगणना में 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। इसमें भाजपा के अशोक कुमार राठौर और सपा के मौजूदा एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव प्रमुख प्रत्याशियों में शामिल हैं। इनके अलावा केशवकांत शर्मा, दीपक कुमार द्विवेदी, देवेश कुमार सिंह, मानसिंह यादव, रमेश चंद्र दुबे, राजकुमार, राहुल कनकने, विष्णु कुमार, शिवशंकर पटेल, शैलेंद्र कुमार और सारिका भी मैदान में हैं। सबसे पहले प्रथम वरीयता के मतों की गिनती की जा रही है। इसके लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। हर टेबल पर चार मतगणना कर्मी तैनात किए गए हैं। मतगणना तीन पालियों में होगी। इस चुनाव के लिए 23 अक्टूबर को मतदान हुआ था। झांसी, प्रयागराज, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, कौशांबी, जालौन और ललितपुर जिलों से मतपेटियां झांसी के बुंदेलखंड महाविद्यालय लाई गई हैं। मतगणना परिसर को नो स्मोकिंग जोन घोषित किया गया है। झांसी एमएलसी चुनाव की मतगणना से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश के योद्धा भगदड़ मचाने को बेकरार:खोजे नहीं मिल रहे इश्क में फरार इंस्पेक्टर-सिपाही, BJP के दिलजले मुशायरा कर रहे
    Next Article
    पहली बार लखनऊ पहुंचा सऊदिया एयरलाइंस का बोइंग 777:430 यात्रियों ने किया सफ़र, वापसी की उड़ान में करीब 300 यात्रियों की बुकिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment