Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में पॉलिटेक्निक स्टूडेंट ने किया सुसाइड:जंगल में जाकर जहर खाया, भाई को फोन लगाया तो अस्पताल ले गए, दम तोड़ा

    1 hour ago

    1

    0

    झांसी में पॉलिटेक्निक स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। उसने जंगल में जाकर जहर खा लिया और फिर अपने बड़े भाई को कॉल लगाकर जानकारी दी। भाई ने दोस्तों को फोन करके मौके पर भेजा। तब उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई। इसके कुछ देर बाद परिजन भी आ गए। शव देखकर उनका रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र का है। थर्ड सेमेस्टर में पढ़ रहा था मृतक का नाम अभय द्विवेदी उर्फ बऊआ (19) पुत्र रामजी द्विवेदी था। वह जालौन के कालपी के मटरा गांव का रहने वाला था। मृतक के ताऊ रिटायर्ड दरोगा श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि मेरा भतीजा अभय द्विवेदी झांसी के एक प्राइवेट कॉलेज से पॉलिटेक्निक कर रहा था। अभी उसका थर्ड सेमेस्टर चल रहा था। परिवार की तरफ से उसे कोई परेशानी नहीं थी। 4 दिन पहले ही उसे खर्चे के लिए 5 हजार रुपए दिए थे। शुक्रवार को अभय का अपने बड़े भाई शिवम उर्फ गुल्लू के पास फोन आया और कहने लगा कि उसने जहर खा लिया। बताया कि वह करगुआजी रोड पर खाटू श्याम मंदिर के पास जंगल में पड़ा है। गुल्लू ने साथियों को फोन कर मौके पर भेजा। तब अभय को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शव देखकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल ताऊ ने आगे बताया कि शुक्रवार सुबह हम लोग भी झांसी पहुंच गए। लेकिन तब तक भतीजे अभय की मौत हो गई थी। उसे घर से कोई परेशानी नहीं थी। किसी न किसी ने प्रताड़ित किया है। अंतिम संस्कार करने के बाद हम लोग झांसी आकर शिकायत करेंगे। ताकि भतीजे के सुसाइड के कारणों का पता चल सके। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी थी। मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर GRP ने 10 हजार का इनामी पकड़ा:ट्रेन में यात्रियों का डंडा मारकर मोबाइल गिराता, पिस्टल लेकर चलता है अयोध्या का बदमाश
    Next Article
    बदायूं में तेज रफ्तार अर्टिगा पलटी:ड्राइवर की मौत, हरदोई निवासी चालक दिल्ली से लौट रहा था घर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment