Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में स्टंट करने वाले थाने में लंगड़ाते नजर आए:दो युवक कान पकड़कर बोले-गलती नहीं होगी, चलती कार में लटककर बनाई थी रील

    5 hours ago

    1

    0

    झांसी में चलती कार में स्टंटबाजी करने वाले 2 युवकों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों थाने के अंदर लंगड़ाते हुए नजर आए। वे हाथ जोड़कर और कान पकड़कर गिड़गिड़ाने लगे। बोले- साहब गलती हो गई, माफ कर दो।अब कभी वो जिंदगी में स्टंटबाजी नहीं करेंगे और न ही ऐसा कोई वीडियो बनाएंगे। पुलिस ने उनकी कार को भी सीज कर दिया। दोनों ने दो दिन पहले कार का गेट खोलकर लटकते हुए रील बनाई थी। तब से पुलिस उनको ढूंढ़ रही थी। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने वीडियो जारी किया। इसमें आरोपी पहले स्टंटबाजी करते हुए और फिर थाने में लंगड़ाते हुए माफी मांगते हुए नजर आ रहे हैं। पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र का है। 3 तस्वीरें देखिए… वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन 17 अक्टूबर को खतरनाक स्टंटबाजी का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें नजर आ रहा है कि मेडिकल रोड पर आजू-बाजू में दो कार चल रही है। दाेनों कार के गेट खोलकर युवक बाहर निकले हुए हैं। कार में गाना बनाकर युवक नाचते हुए खतरनाक स्टंटबाजी कर रहे थे। ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया। तब पुलिस एक्शन में आ गई। लोगों के सहयोग से वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान की गई। रविवार को फायर स्टेशन के पास से स्टंटबाज कोतवाली के पलक पैलेस के पीछे रहने वाले अंश प्रजापति (21) को गिरफ्तार करके कार को सीज कर दिया गया। वीडियो में दिख रहे दूसरे आरोपी की पहचान मैरी निवासी शिवम अहिरवार उर्फ शिवा वारदात (19) के रूप में हुई। उसके खिलाफ पहले से गंभीर मारपीट का केस दर्ज था। जिसमें वो वांछित थ। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे मैरी अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभी एक कार और दो आरोपी पकड़े नहीं जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामलीला स्थलों की सुरक्षा आज से पुलिस के हवाले:बम निरोधक दस्ता करेगा जांच, भैंसाली, जीमखाना, सूरजकुंड समेत प्रमुख स्थलों की सुरक्षा चाक चोबंद
    Next Article
    अलीगढ़ में गुलाबी ठंड की दस्तक, सुबह ओस का नजारा:रात में कूलर-पंखे बंद; रात से सुबह तक ठंडी हवाएं, दिन में दोपहर तक गर्मी का हल्का अहसास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment