Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में शादी करके दुल्हन बॉयफ्रेंड संग फरार:सामूहिक सम्मेलन में हुआ था विवाह, पति बोला- अब साथ नहीं रहेंगे

    5 hours ago

    2

    0

    झांसी में शादी करने के बाद दुल्हन अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई। उसकी 19 फरवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन से शादी हुई थी। तब वर-वधु पक्ष में तय हुआ कि 25 अप्रैल को रिसेप्शन करेंगे। दुल्हन की धूमधाम से विदाई कराकर ससुराल ले जाएंगे। मगर, दुल्हन का प्लान कुछ और ही था। जैसे ही सहायता राशि की रकम लगभग 60 हजार रुपए उसके खाते में आए तो वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। तब पीड़ित दूल्हा पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने दुल्हन को फोन लगाया तो बोली- मैंने अपने प्रेमी से शादी कर ली। अब इसी के साथ रहूंगी। शादी का सर्टिफिकेट लेकर दूल्हा भटक रहा है। उसका कहना है कि अब उसके साथ नहीं रहूंगा। मैं भी फ्री होना चाहता हूं। अगर वो लौटकर आ भी जाती है तो साथ नहीं रहेंगे, क्योंकि उसका कोई भरोसा नहीं है। पूरा मामला सीपरी बाजार थाना क्षेत्र का है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए लड़की वाले रिश्ता लेकर आए थे बबीना के खैलार गांव निवासी शैलेंद्र सनोरिया ने बताया- मैं साइबर कैफे चलाता हूं। कुछ महीने पहले मेरी शादी के लिए सीपरी बाजार से रिश्ता आया था। हम लोगों ने लड़की देखी। इसके बाद दोनों परिवारों में बातचीत के बाद शादी तय हाे गई। युवती के माता-पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उन्होंने मुख्यमंत्री विवाह सम्मेलन के जरिए शादी करने की इच्छा जाहिर की। ताकि कुछ सरकारी मदद मिल सके। इस पर हम लोगों को कोई एतराज नहीं था। दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद रजिस्ट्रेशन करा दिया। 19 फरवरी को हम दोनों की शादी हो गई। उसी दिन लड़की के परिवार वालों के खाते में सहायता राशि आई थी। शादी के दिन दुल्हन बहुत खुश नजर आ रही थी। वो अच्छे से बातचीत भी कर रही थी। विदाई के लिए 25 अप्रैल तय थी शैलेंद्र ने आगे बताया- सम्मेलन में शादी होने के बाद दुल्हन की विदाई नहीं हुई। दोनों परिवारों में तय हुआ कि 25 अप्रैल को रिसेप्शन करेंगे। तभी दूल्हन की विदाई कराएंगे। इसके बाद हम लोग तैयारियों में जुट गए। मगर दुल्हन के मन में कुछ और ही चल रहा था। आरोप है कि 11 मार्च को दुल्हन के खाते में सरकारी मदद के तौर पर सहायता राशि के 60 हजार रुपए डाले गए। इसके बाद वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसकी जानकारी होने पर दुल्हन के माता-पिता से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि सीपरी बाजार थाने में शिकायत दे दी है। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। अब मैं उसे रखना नहीं चाहता शैलेंद्र ने आगे बताया कि मेरे साथ बहुत गलत हुआ है। अगर शादी नहीं करनी थी तो पहले ही बता देती। शादी के बाद दुल्हन भाग गई। अब मुझे अपनी पत्नी पर भरोसा नहीं है। यदि अब वह आ जाएगी तो भी उसके साथ नहीं रहूंगा। बस वह एक बार यहां आकर सच्चाई बता दे। अब दूल्हा शादी का सर्टिफिकेट लेकर भटक रहा है। वह कभी थाने जा रहा है तो कभी समाज कल्याण विभाग के चक्कर लगाने को मजबूर है। पुलिस ने दुल्हन से की बात- उसने कोर्ट मैरिज कर ली शैलेंद्र ने कहा कि हम लोग शिकायत लेकर मसीहागंज चौकी पुलिस के पास गए थे। समाज कल्याण विभाग में भी शिकायत की है। लेकिन पत्नी का कुछ पता नहीं चला। वहीं इस मामले में मसीहागंज चौकी प्रभारी साजेश कुमार ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज है। लड़की से बात हुई तो पता चला कि उसने मध्य प्रदेश के भांडेर में रहने वाले अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली है और उसी के साथ रहने की बात कही है। उसने कोर्ट मैरिज कर ली है। लड़की ने आने से मना कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काम का आकलन जनता करे, वही असली पैमाना:सिराथू विधायक पल्लवी पटेल बोलीं- अभी सिराथू में कई काम कराने बाकी
    Next Article
    उरई में एक बाइक पर पांच युवक सवार, VIDEO:खतरनाक स्टंट का वीडियो आया सामने, पुलिस ने शुरू की जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment