Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में दरोगा की परीक्षा देने गए 23 सिपाही सस्पेंड:बीमारी का बहाना बनाकर ली थी छुट्‌टी, जांच में पता चलने पर एक्शन

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी में दरोगा बनने की चाहत में नियमों को ताक पर रखने वाले 23 सिपाहियों पर एक्शन हुआ है। इन सिपाहियों ने बीमारी का बहाना बनाकर छुट्‌टी ली थी। फिर दरोगा का पेपर देने के लिए पहुंच गए। एग्जाम देकर लौटे सिपाहियों ने आमद करा ली। इसके बाद गोपनीय जांच कराई गई। जिसमें सच्चाई सामने आ गई। एसएसपी ने सभी 23 सिपाहियों को एक साथ सस्पेंड कर दिया। इनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। 14 और 15 मार्च को हुई थी परीक्षा 14 और 15 मार्च को यूपी पुलिस में दरोगा पद की सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा कराई गई थी। इस परीक्षा में झांसी के 23 सिपाही बिना विभागीय इजाजत गुपचुप तरीके से शामिल हो गए। किसी सिपाही ने 2 तो किसी ने 3 या 4 दिन की छुट्‌टी ली। उन्होंने खुद को बीमार बताते हुए एक महीने पहले से छुट्टी ली थी जबकि इस दौरान होली, ईद जैसे अहम आयोजन भी पड़े। छुट्टी लेने वालों में अनुपम शुक्ला और सुशीला समेत 23 सिपाही शामिल छुट्टी लेने वालों में अनुपम शुक्ला पूंछ, विकास कुमार बरुआसागर, जीतू यादव सदर बाजार, सिनोज कुमार पुलिस लाइन, राहुल कुमार गुरसराय, दुर्गेश सिंह सीपरी बाजार, आशीष कुमार सीपरी बाजार, रूप सिंह अभियोजन, सत्यम मिश्रा बड़ागांव, सुरजीत सिंह पुलिस लाइन, स्वाति चौहान सीपरी बाजार, श्याम सुंदर गुरसराय, लवकुश पुलिस लाइन, अनीशा राजपूत पूंछ, खुशबू शर्मा नवाबाद, बलवीर सिंह पुलिस लाइन, लव शर्मा पुलिस लाइन, नवल सिंह प्रेमनगर, प्रमोद सिंह डायल 112, रवि कुमार सकरार, राजेंद्र कुमार टहरौली, सुशीला कुमारी बड़ागांव शामिल थे। बीमारी बताने के चलते उनके अवकाश स्वीकृत हो गए। दरोगा परीक्षा में शामिल होने के बाद इन सिपाहियों ने आमद करा ली। लेकिन गोपनीय जांच में सिपाहियों की सच्चाई सामने आ गई। झूठी सूचना देकर छुट्टी लेने पर कार्रवाई एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने झूठी सूचना देकर छुट्टी लेने को गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए 23 सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया। साथ ही इनके खिलाफ जांच के भी आदेश जारी कर दिए। उधर, एक साथ बड़ी संख्या में इन सिपाहियों के निलंबन से पुलिस महकमे में खलबली मची है। अभी तक एक साथ इतने कर्मचारियों का निलंबन नहीं हुआ था। ये खबर भी पढ़ें… मैनपुरी में देवर ने भाभी को मार डाला, लूडो खेलते समय चिकोटी काटी, धमकी दी तो गला दबाया मैनपुरी में चचेरे देवर ने भाभी की हत्या कर दी। देवर-भाभी साथ बैठकर लूडो खेल रहे थे। इसी दौरान देवर ने भाभी को चिकोटी काट ली। इस पर भाभी ने विरोध किया और पति को बताने की धमकी दी। गुस्से में देवर ने भाभी का गला दबा दिया। इसके बाद देवर भाभी के मोबाइल का सिम निकालकर भाग गया। पति ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। वारदात 10 मार्च की है। पुलिस सिम की लोकेशन ट्रेस करते हुए देवर तक पहुंच गई। सोमवार (23 मार्च) तो पुलिस ने देवर को गिरफ्तार कर लिया। मामला कुर्रा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अतीक अहमद को ISI एजेंट दिखाने पर नाराजगी:गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी बोले- ऐसी फिल्में सत्ता के संरक्षण से बनाई जा रही
    Next Article
    अमेठी सेना भर्ती कार्यालय स्थानांतरण का मुद्दा संसद में उठेगा:सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने सांसद धर्मेंद्र यादव को पत्र सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment