Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में वार्ड से घसीटकर नर्सिंग स्टाफ को पीटा, VIDEO:युवक की मौत पर भड़के थे परिजन, बोले- हमें भी कमरे में बंद करके मारा गया

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी के महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में एक युवक की मौत हो गई। इस पर परिजन भड़क गए। एक नर्सिंग स्टाफ को वार्ड से घसीटकर ले आए और उसकी पिटाई कर दी। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर उसे बचाया। घटना के बाद कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। वे वार्ड के बाहर आ गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। हालांकि सीएमएस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करा दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इधर, परिजनों ने भी कमरे में बंद करके मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना शनिवार को लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में हुई। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए… सीएमएस डॉ. सचिन माहुर ने बताया- दतिया के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के जौरा गांव के रहने वाले अजय विश्वकर्मा (27) ने शुक्रवार को जहर खा लिया था। शाम को परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। वार्ड नंबर-8 में उसका इलाज चल रहा था। शनिवार सुबह लगभग 4:30 बजे अजय की मौत हो गई। इसके बाद परिजन भड़क गए। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। नर्सिंग स्टाफ हरेंद्र जायसवाल को वार्ड से घसीटकर लाए और उससे मारपीट करने लगे। लोगों ने बीच-बचाव कर हरेंद्र को बचाया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस 3 लोगों को पकड़कर चौकी ले गई। कर्मचारी बोले- ऐसे काम नहीं कर पाएंगे मारपीट की घटना के बाद नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। सुबह लगभग 9 बजे सभी लाल बिल्डिंग के बाहर इकठ्ठा हो गए। घटना पर रोष जताते हुए कहा- ऐसे कोई कर्मचारी काम नहीं कर पाएगा। सूचना पर सीएमएस डॉ. सचिन माहुर समेत अन्य डॉक्टर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों को समझाया और मामला शांत करवा दिया। इसके बाद सभी काम पर लौट गए। सीएमएस डॉ. माहुर ने कहा- अजय की मौत के बाद परिजनों ने नर्सिंग स्टाफ के साथ मारपीट की है। हमने वीडियो फुटेज देखे हैं, इसमें परिजनों की गलती है। छोटी उम्र में मौत होने पर परिजन विचलित हो गए थे। विरोध कर रहे कर्मचारियों को समझाया तो वे वार्ड में लौट गए। इसमें काम किसी तरह का काम प्रभावित नहीं हुआ। पूरी वीडियो की जांच होनी चाहिए वहीं, अजय के पिता रामप्रताप विश्वकर्मा ने बताया- मेरे बेटे अजय की मौत हो गई थी। शोर सुनकर मैं भी वार्ड में पहुंच गया तो बहस हो रही थी। जो लोग नर्सिंग स्टाफ से झगड़ा कर रहे थे, उनको समझाया तो वे भाग गए। इसके बाद डॉक्टर और स्टाफ ने हमारे लोगों को पकड़ लिया। कमरे में बंद करके सभी को पीटा और मोबाइल भी छीन लिए। मेरा भी मोबाइल छीन लिया था। इसके बाद हमारे ऊपर ही केस लगा दिया। पुलिस ने अजय के ससुर मनोज, चचेरे भाई अमित, पड़ोसी को शांतिभंग के आराेप में गिरफ्तार कर लिया। अब स्टाफ के लोग सीसीटीवी फुटेज वायरल कर रहे हैं। उसमें भी कट लगे हुए हैं। हमारे साथ हुई मारपीट का वीडियो काट दिया गया। हम चाहते हैं पूरा सीसीटीवी फुटेज की जांच होनी चाहिए। इकलौता बेटा था अजय पिता ने कहा- अजय ने क्या खाया, ये पता नहीं चल पाया है। तबीयत बिगड़ने पर हम लोग पहले दतिया ले गए। वहां से झांसी मेडिकल कॉलेज लाए, लेकिन वो बच नहीं पाया। अजय इकलौता बेटा था। उससे बड़ी एक बहन है। अजय की शादी अल्का से हुई थी। एक महीने पहले ही अजय बाप बना था। पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया था। अजय की मौत के बाद घर में मातम छाया है। अजय कारपेंटर का काम करता था। -------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… UP में पिस्टल वाली गर्लफ्रेंड ने बॉयफ्रेंड को गोली मारी:दोस्तों ने लड़की को मारकर फेंका; BJP नेता बोला- अश्लील वीडियो वायरल कर देती बागपत में 15 दिन के अंदर दो मर्डर हुए थे। दोनों की डेडबॉडी सहारनपुर में मिली थी। इनमें एक संविदा कर्मी विक्रांत और दूसरी उसकी 27 साल की दबंग गर्लफ्रेंड राखी थी। राखी हमेशा कमर में पिस्टल लगाकर चलती थी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का DIOS कार्यालय पर प्रदर्शन:NPS पर भड़के शिक्षक, PRAN खाते में नहीं दिख रही कटौती की रकम
    Next Article
    लोकभवन से अटल चौक तक नारी आक्रोश मशाला यात्रा:सीएम और दोनों डिप्टी सीएम पैदल चलेंगे, 5000 महिलाएं होंगी शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment