Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में युवक ने खेत पर जाकर सुसाइड किया:पिता देखने गए तो पेड़ पर लटका था बेटा का शव, घर में मातम छाया

    1 hour ago

    1

    0

    झांसी के समथर में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। वह घर से खेत के लिए निकला था और वहां जाकर फांसी लगा ली। थोड़ी देर बाद पिता पहुंचे तो बेटा फंदे पर लटका था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला समथर कस्बे का है। शादी नहीं की थी मृतक का नाम ग्यानी कुशवाहा (26) पुत्र लक्ष्मण कुशवाहा था। वह समथर के विजयगढ़ मोहल्ले का रहने वाला था। पिता लक्ष्मण कुशवाहा ने बताया कि मेरा बेटा ग्यानी मानसिक रूप से कमजोर था। उसने शादी करने से भी मना कर दिया था। मंगलवार को वह खेत पर गए था। जब लौटकर नहीं आया तो उसे देखने के लिए गए। तब बेटा खेत पर पेड़ के ऊपर फंदे पर लटका था। परिजनों के रोने चिल्लाने पर आसपास के लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्यानी की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। तीन भाई बहनों में ग्यानी सबसे बड़ा था। उससे छोटे भाई राजेंद्र और बहन पार्वती की शादी हो चुकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दयानंद महाविद्यालय में छात्रों ने सांस्कृतिक प्रतिभा दिखाई:लोकगीत, नृत्य और नाटक से बंधा समां, सरस्वती वंदना हुई
    Next Article
    चंदौली के काजीपुर गांव में शराब दुकान हटाने की मांग:ग्रामीणों ने डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment