Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी रेल मंडल डीआरएम ललितपुर पहुंचे:जाखलौन में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य की सुरक्षा-गुणवत्ता जांची

    7 hours ago

    1

    0

    झांसी मंडल के जाखलौन रेलवे स्टेशन पर तीसरी रेल लाइन के नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य का मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अनिरुद्ध कुमार ने निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यस्थल पर पहुंचकर प्रगति, सुरक्षा व्यवस्थाओं और तकनीकी पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान, डीआरएम ने कार्यों का गहन अवलोकन किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों से वर्तमान स्थिति, निर्धारित समयसीमा तथा संरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि ब्लॉक अवधि में सभी कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे किए जाएं और रेलवे के संरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन हो। डीआरएम ने इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार सहित अन्य संबंधित विभागों की टीमों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। इसका उद्देश्य कार्य में बाधाओं को रोकना और इसे समय पर पूरा करना है। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि कार्य के हर चरण में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और कर्मचारियों के लिए सभी आवश्यक संरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं। उल्लेखनीय है कि जाखलौन-धौर्रा खंड में तीसरी रेल लाइन के निर्माण से संबंधित कार्यों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसमें जाखलौन यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग और सिग्नलिंग के महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के पूरा होने से नई लाइन के संचालन का मार्ग खुलेगा, जिससे इस खंड पर रेल यातायात अधिक सुचारु, सुरक्षित और कुशल बन सकेगा। इस परियोजना के पूर्ण होने से भविष्य में ट्रेनों की परिचालन क्षमता बढ़ेगी, यातायात का दबाव कम होगा और यात्रियों तथा माल ढुलाई दोनों के लिए बेहतर व विश्वसनीय रेल सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा का 'हर बूथ मजबूत' कार्यक्रम आयोजित:नेताओं ने PDA को मजबूत करने और चुनाव तैयारी की शपथ ली
    Next Article
    भदोही में पीड़ित परिवार से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल:दो दिन पहले पेट्रोल डालकर हुई थी हत्या, मुआवजे और कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment