Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी से चलने वाली कई ट्रेनें फिर पटरी पर लौटीं:जून तक की कैंसिल की गई ट्रेनें फिर से दौडेंगी, लंबी दूरी के यात्रियों के लिए खुशखबरी

    3 hours ago

    2

    0

    झांसी में बढ़ रही यात्रियों की संख्या को देखते हुए रेल प्रशासन ने पूर्व में निरस्त और आंशिक रूप से संचालित की जा रही कई ट्रेनों को बहाल करने का निर्णय लिया है। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इन ट्रेनों का संचालन अलग-अलग मंडलों में चल रहे विकास कार्यों के चलते प्रभावित था। ये ट्रेनें हुईं बहाल ● ट्रेन नम्बर 12209/12210 गरीब रथ एक्सप्रेस (कानपुर सेंट्रल–काठगोदाम): 1 जून तक निरस्त रहने वाली यह ट्रेन अब बहाल कर दी गई है। ● ट्रेन नम्बर 22705 तिरुपति–जम्मू तवी एक्सप्रेस: 26 मई तक निरस्त थी, अब फिर से संचालित होगी। ● ट्रेन नम्बर 22706 जम्मू तवी–तिरुपति एक्सप्रेस: 29 मई तक निरस्त रहने के बाद बहाल कर दी गई है। शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट ट्रेनों की बहाली ● ट्रेन नम्बर 12549 दुर्ग–मार्टियर कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस: 26 मई तक जालंधर कैंट पर शॉर्ट टर्मिनेट थी, अब अपने पूर्ण गंतव्य तक जाएगी। ● ट्रेन नम्बर 12550 मार्टियर कैप्टन तुषार महाजन–दुर्ग एक्सप्रेस: 28 मई तक जालंधर कैंट से चल रही थी, अब मूल स्टेशन से ही प्रस्थान करेगी। ● ट्रेन नम्बर 20847 दुर्ग–मार्टियर कैप्टन तुषार महाजन एक्सप्रेस: 27 मई तक अंबाला कैंट पर समाप्त हो रही थी, अब पूर्ण रूट पर चलेगी। ● ट्रेन नम्बर 20848 मार्टियर कैप्टन तुषार महाजन–दुर्ग एक्सप्रेस: 29 मई तक अंबाला कैंट से शुरू हो रही थी, अब मूल स्टेशन से संचालित होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी के श्रीजगन्नाथ मंदिर में जीर्णोद्धार का श्रीगणेश:कामकोटि शंकराचार्य ने शिलापूजन-अनुष्ठान किए, कलश यात्रा में दिखा संस्कृति का संगम
    Next Article
    लखनऊ में हयातुल्लाह अंसारी की 125 वीं जयंती मनाई गई:साहित्यकारों-सामाजिक कार्यकर्ताओं का लगा जमावड़ा , शहनाज बोली- जीवन भर उर्दू की सेवा किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment