Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी स्टेशन पर युवकों ने मचाया उत्पात:यात्री पर लोहे की रॉड से किया हमला, बिना नम्बर प्लेट की मोटरसाइकिल से आए थे

    2 hours ago

    2

    0

    झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार युवकों ने स्टेशन परिसर में जमकर उपद्रव किया। बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से आए दो युवकों ने स्टेशन के मुख्य गेट पर खड़े एक युवक को घेर लिया और उस पर लोहे की रॉड से हमला करने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक हुए इस हमले से वहां मौजूद यात्रियों और राहगीरों में दहशत फैल गई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया और हमलावरों को रोकने का प्रयास किया, जिससे कुछ देर के लिए मामला शांत हो गया और युवक की जान बच सकी। हालांकि, यह राहत ज्यादा देर तक नहीं रही। कुछ ही मिनटों बाद दोनों हमलावर फिर से मौके पर लौट आए और दोबारा रेल यात्री युवक पर हमला करने लगे। हमलावरों के इस दुस्साहस से स्टेशन परिसर में भगदड़ जैसे हालात बन गए। कई यात्री अपनी सुरक्षा को लेकर इधर-उधर भागते नजर आए, वहीं कुछ लोग पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में कैद करते रहे। बताया जा रहा है कि हमलावर युवक जाते-जाते पीड़ित को धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित युवक सहमा हुआ नजर आया, हालांकि उसे गंभीर चोट आने की पुष्टि नहीं हो सकी है। यह पूरी वारदात वहां मौजूद लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो सामने आने के बाद स्टेशन और यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। मामला नवाबाद थाना क्षेत्र का है। फिलहाल, पीड़ित और हमलावर कौन हैं, इसकी पहचान नहीं हो सकी है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में गेहूं खरीद केंद्र नहीं खुले:किसान नाराज, फसल खुले में पड़ी, आत्मदाह की चेतावनी
    Next Article
    मिर्जापुर में गड्ढे में गिरकर मासूम की मौत:घर के सामने बने गड्ढे में डूबने से गई जान, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment