Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कैब ड्राइवर के बेटे ने इंटर में किया जिला टॉप:कासगंज में शांतनु भदौरिया 454 अंक पाकर बने जिला टॉपर

    2 hours ago

    2

    0

    कासगंज के पटियाली तहसील क्षेत्र के छात्र शांतनु भदौरिया ने इंटरमीडिएट परीक्षा में 454/500 अंक प्राप्त कर जिला टॉप किया है। उनकी इस सफलता से परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है। पटियाली तहसील के अकवर अली मेमोरियल इंटर कॉलेज, पिथन पुर के छात्र शांतनु भदौरिया ने 500 में से 454 अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल के शिक्षकों और परिवार के सदस्यों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शांतनु ने बताया कि वे प्रतिदिन 8 से 10 घंटे नियमित पढ़ाई करते थे। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता का श्रेय उनके शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को जाता है। उन्होंने आगे बताया कि वे उच्च शिक्षा प्राप्त कर सिविल सेवा की तैयारी करना चाहते हैं और देश की सेवा करना उनका लक्ष्य है। शांतनु मूल रूप से पटियाली तहसील के नगला डालू गांव के निवासी हैं और वर्तमान में गंज डुंडवारा कस्बे में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। उनके पिता सरवीर भदौरिया दिल्ली में कैब चालक हैं, जबकि उनकी मां आशा देवी गृहिणी हैं। परिवार में उनके दो बड़े भाई—सुधीर और दीपू भदौरिया—भी पढ़ाई कर रहे हैं। शांतनु की इस सफलता से पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में दिनदहाड़े अकेली महिला की हत्या कर लूटपाट:रिटायर लेक्चरर पति दवा लेने गए थे, गमछा ओढ़े बदमाश घर में घुसा
    Next Article
    झांसी की नंदनी 12वीं की टॉपर बनीं:92.80 प्रतिशत अंकों के साथ पहले स्थान पर रही मऊरानीपुर की बेटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment