Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कचहरी का गेट खोलकर नारेबाजी, 27 लोगों पर केस दर्ज:मऊ शहर कोतवाली में सरकारी काम में बाधा डालने पर एक्शन

    2 hours ago

    1

    0

    मऊ के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दीवानी कचहरी के मुख्य गेट को जबरदस्ती खोलकर अंदर घुसकर नारेबाजी करने के मामले में शनिवार को 27 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन पर सरकारी काम में बाधा डालने समेत गंभीर धाराओं में आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। यह घटना शुक्रवार को हुई थी, जब कुछ लोग सपा सांसद राजीव राय पर भूमि कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन के बाद दीवानी कचहरी गेट तक पहुंच गए थे। शहर कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि लगभग बीस से पच्चीस की संख्या में लोग दीवानी के मुख्य गेट को खोलकर जबरदस्ती अंदर घुस गए और नारेबाजी करने का प्रयास किया। इस दौरान दीवानी कचहरी में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। सूचना मिलने पर शहर कोतवाल पुलिस टीम भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को किसी तरह नियंत्रण में किया। पूरे प्रकरण को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने सीसी कैमरे फुटेज के आधार पर जांच का आदेश जारी किया था। दीवानी कचहरी गेट पर नारेबाजी के मामले में शनिवार को शहर कोतवाली में सात नामजद समेत बीस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जिन सात लोगों को नामजद किया गया है, उनमें गगन यादव, अमरजीत यादव, शुभम यादव, सुन्दरम यादव, अनिल यादव, अवधेश यादव उर्फ बाघी और अरविंद यादव शामिल हैं। इनके खिलाफ बीएनएस की धारा 3 (5), 189 (2), 221, 223 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। शहर कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदल रहा घर खरीदने का तरीका:डिजिटल व्यू देखकर आशियाना पसंद कर रहे लोग
    Next Article
    सगाई में भेजी फफूंद लगी मिठाई, ससुरालवाले हुए नाराज:विरोध करने पर दुकानदार से कहासुनी, दुल्हन के भाई ने खाद्य विभाग में की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment