Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केडीए के '9 मीटर' वाले नियम पर भड़के व्यापारी:कानपुर से लखनऊ तक आंदोलन की तैयारी; नयागंज-हटिया जैसे बाजारों में नहीं पास होंगे नक्शे

    2 hours ago

    1

    0

    शहर के पुराने और घने बाजारों के अस्तित्व पर केडीए (कानपुर विकास प्राधिकरण) का एक नया नियम भारी पड़ता दिख रहा है। 9 मीटर से कम चौड़ी सड़कों पर नक्शा पास न करने के फैसले के खिलाफ व्यापारियों ने अब आर-पार की जंग का ऐलान कर दिया है। कोपरगंज में आयोजित 'व्यापारी उद्यमी संवाद' में भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने दो टूक कहा कि अगर यह नियम वापस नहीं लिया गया, तो कानपुर से लेकर लखनऊ तक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। पुराने बाजारों में थम जाएगा विकास, बढ़ेगा खतरा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्र ने बताया कि कानपुर के दिल कहे जाने वाले बाजार हटिया, जनरलगंज, नयागंज, कुली बाजार और लाटूश रोड की गलियां 9 मीटर से भी कम चौड़ी हैं। वर्ष 2025 की नई नियमावली के तहत इन क्षेत्रों में नक्शा पास नहीं होगा। इसका सीधा मतलब यह है कि अगर कोई व्यापारी अपनी पुरानी या जर्जर हो चुकी दुकान को तोड़कर नया बनाना चाहता है, तो केडीए उसे अनुमति नहीं देगा। इससे न सिर्फ व्यापार प्रभावित होगा, बल्कि जर्जर इमारतों के गिरने का खतरा भी बना रहेगा। नियम नए क्षेत्रों के लिए हो, पुराने बाजारों के लिए नहीं व्यापारियों का तर्क है कि 9 मीटर सड़क की अनिवार्यता नए विकसित हो रहे इलाकों में लागू करना सही है, लेकिन सैकड़ों साल पुराने थोक बाजारों में इसे थोपना अव्यावहारिक है। संगठन के पदाधिकारियों ने मांग की है कि पुराने बाजारों को इस नियम से मुक्त रखा जाए। जिलाध्यक्ष गुरुजिंदर सिंह ने कहा कि नक्शा पास न होने और तोड़फोड़ की अनुमति न मिलने से थोक व्यापार पूरी तरह ठप हो जाएगा। आंदोलन की चेतावनी,'लखनऊ तक गूंजेगी आवाज' संवाद के दौरान यह तय हुआ कि व्यापारी इस 'गलत' नियमावली को किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे। जिला कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता गोरे और महामंत्री चंद्राकर दीक्षित ने कहा कि केडीए को अपनी जिद्द छोड़नी होगी। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि अगर नियम वापस नहीं हुआ, तो वे सड़कों पर उतरेंगे और जरूरत पड़ी तो राजधानी लखनऊ का घेराव भी करेंगे। इन क्षेत्रों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर .नयागंज और हटिया .कुली बाजार और कोपरगंज .जनरलगंज कपड़ा बाजार .लाटूश रोड की अंदरूनी सड़कें इस बैठक में सचिन त्रिवेदी, हरीश रामचंदानी, राकेश शर्मा, कुंदन शर्मा, नितिन टेकवानी और अनुराग जायसवाल सहित भारी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि शहर की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कहे जाने वाले इन बाजारों को सरकारी नियमों की भेंट नहीं चढ़ने दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'पंडिताइन की लव स्टोरी' रिलीज पर रोक की मांग:गोरखपुर में काजल निषाद के पति और प्रोड्यूसर सहित 4 पर FIR दर्ज
    Next Article
    युवक की मौत,कोर्ट ने केस दर्ज करने का आदेश दिया:कानपुर देहात में परिजनों ने पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment