Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केडीयूएस से जुड़कर 9 हजार महिलाएं बनीं लखपति:7 जिलों में रोज 1.70 लाख लीटर दूध की खरीद, पशु एम्बुलेंस सेवा भी शुरू

    8 hours ago

    2

    0

    केडीयूएस ने पूर्वांचल के सात जिलों में अपनी सफलता का नया मुकाम हासिल किया है। मार्च 2022 में शुरू हुई इस संस्था से अब तक 38 हजार महिलाएं जुड़ चुकी हैं। इनमें से 9 हजार महिलाएं लखपति श्रेणी में पहुंच गई हैं। काशी दुग्ध उत्पादक संस्था के मुख्य कार्यकारी डॉ. मुकेश बेरीवाल ने बताया कि प्रतिदिन 1 लाख 70 हजार लीटर दूध की खरीद की जा रही है। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। 2 तस्वीरें देखिए... बलिया के बांसडीह में काशी डेयरी संस्था ने पशु पालकों के लिए एक नई पहल की है। यहां आयोजित कार्यक्रम में पशु एम्बुलेंस सेवा शुरू की गई है। इस सेवा में एक चिकित्सक पशु पालकों के घर जाकर पशुओं का उपचार करेंगे। वहीं लखपति दीदीयों को सम्मानित भी किया गया। सफलता की एक मिसाल करनई, सोबईबांध गांव की सरस्वती यादव हैं। उन्होंने बताया कि वह काशी डेयरी को दूध बेचकर एक लाख रुपये से अधिक की कमाई कर चुकी हैं। संस्था की प्रतिनिधि अंकिता सिंह ने बताया कि सरकार महिलाओं को न केवल प्रोत्साहित कर रही है, बल्कि हर तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध करा रही है। यह पहल प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के सहयोग से संचालित है, जिसका उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM के जन्मदिन पर 75 यूनिट ब्लड रक्तदान करेंगे भाजपाई:प्रयागराज में कल से शुरू होगा सेवा पखवाड़ा अभियान, 21 को नमो मैराथन का आयोजन
    Next Article
    कांग्रेस सेवादल का संगठन सृजन कार्यक्रम:बलिया में प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पाण्डेय ने कहा- कार्यकर्ताओं के बल पर मजबूत हो रही कांग्रेस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment