Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस बोली- काशी में ड्यूटी छोड़कर पुलिसवालों ने देखा डांस:ये भाजपा का मिशन शक्ति, DCP बोले- VIDEO असली नहीं, FIR लिखी

    21 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में लाट भैरव मंदिर परिसर में लड़कियों ने जमकर डांस किया। आरोप है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में तैनात पुलिसवाले ड्यूटी छोड़कर डांस देखने में मशगूल रहे। वीडियो भी सामने आया है, हालांकि दैनिक भास्कर इसकी पुष्टि नहीं करता है। कांग्रेस ने इस पर भाजपा और पुलिस विभाग की चुटकी ली है। X पर लिखा, यह भाजपा का मिशन शक्ति है। कानून व्यवस्था की पूरी तरह से पोल खुल गई है। फिलहाल, काशी पुलिस ने वीडियो से पल्ला झाड़ लिया है। डिप्टी कमिश्नर यानी DCP गौरव बंसवाल ने बताया- वायरल वीडियो AI से बनाया गया है। इसे पुलिस की छवि खराब करने के इरादे से सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भीड़ द्वारा बनाए गए मोबाइल वीडियो में पीछे खड़ी पुलिस किसी भी स्क्रीन पर दिखाई नहीं दे रही है। डीसीपी ने कहा कि भ्रामक वीडियो फैलाने के मामले में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला… कज्जाकपुरा क्षेत्र में स्थित बाबा लाट भैरव को काशी का ‘रुद्र स्तंभ’ और शहर का रक्षक माना जाता है। हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष में बाबा लाट भैरव का विवाहोत्सव मनाया जाता है। इस दौरान बाबा लाट भैरव को दूल्हे की तरह सजाया जाता है। उनके सिर पर मौर सजाई जाती है। ढोल-नगाड़ों, डमरू दल और पारंपरिक झांकियों के साथ बाबा की बारात निकाली जाती है। काशी के न्यायाधीश माने जाने वाले बाबा लाट भैरव माता भैरवी से विवाह के लिए निकलते हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालु बराती बनकर शामिल होते हैं। रास्ते में भक्तों ने किया स्वागत बारात के रास्ते में भक्त पुष्पवर्षा और आरती कर बाबा का स्वागत करते हैं। मंगल धुनों के बीच देवराज इंद्र ने भी बाबा का स्वागत किया। बारात जतनबर, दूध कटरा, कतुआपुरा, अंबियामंडी, बलुआबीर, हनुमान फाटक और तेलियाना होते हुए नउआ पोखरा स्थित लाट भैरव बाजार पहुंचती है। बारात में 100 से ज्यादा डमरू वादक शामिल होते हैं। ये डमरू बजाते हुए पूरे रास्ते चलते हैं, जिससे माहौल भक्तिमय हो जाता है। दो दिन चलता है आयोजन लाट भैरव मंदिर के मीडिया प्रभारी शिवम ने बताया कि विवाहोत्सव दो दिन तक चलता है। इस साल 26 और 27 सितंबर को रामबाग परिसर में आयोजन हुआ। उन्होंने बताया कि यह काशी की बहुत पुरानी परंपरा है। आयोजन में शहर की नगरवधू भी शामिल होती हैं और बाबा लाट भैरव का आशीर्वाद लेती हैं। पुलिसकर्मी डांस देखते नजर आए, मोबाइल से वीडियो बनाने का भी दावा 27 सितंबर को लाट भैरव की बारात के पारंपरिक आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में डांस कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात कुछ पुलिसकर्मी डांस देखते नजर आए। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मियों के हाथ में मोबाइल फोन भी दिखाई दे रहा है। वे डांस का वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि धार्मिक आयोजन में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान डांस देखने और मोबाइल से वीडियो बनाने में क्यों व्यस्त थे। हालांकि, वायरल वीडियो की तारीख और उसमें दिखाई दे रहे पुलिसकर्मियों की पहचान की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। AI से पुलिस की फर्जी तस्वीर बनाकर वायरल करने पर मुकदमा डांस के वीडियो में AI से जोड़ी पुलिस की तस्वीर उप निरीक्षक को सौंपी गई जांच मामले की जांच उप निरीक्षक अखिल सिंह को सौंपी गई है। पुलिस अब AI से तैयार की गई तस्वीर और वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालों की पहचान करने में जुटी है। कांग्रेस ने लिखा- मिशन शक्ति', ‘कानून व्यवस्था’ पोल पूरी तरह खोल दी ------------------------- यह खबर भी पढ़ें… सुल्तानपुर में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की हत्या:स्कूल में खून से सने शव मिले, फावड़े-कुल्हाड़ी से वारदात; ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष भी थे सुल्तानपुर में सरकारी प्रिंसिपल और उनकी पत्नी की हत्या कर दी गई। दोनों के शव उनके निजी स्कूल परिसर में खून से सने मिले हैं। उन पर फावड़े और कुल्हाड़ी से हमला किया गया है। वारदात का पता मंगलवार सुबह 7 बजे चला, जब स्कूल ड्राइवर गाड़ी की चाबी लेने पहुंचा। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    'गद्दार कहलाना मंजूर, सनातन से समझौता नहीं':अखिलेश के 'भगोड़े को जीतने नहीं देंगे' बयान पर मनोज पांडे बोले- ये सिर्फ अहंकार
    Next Article
    करोड़पति कारोबारी का बेटा कानपुर जेल में गुमसुम:घर में एसी में रहने वाला 5 दिन से करवटें बदल रहा; पत्नी की रिहाई पर खुश हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment