Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस बोली- वृंदावन नाव हादसे के लिए मेयर-आयुक्त जिम्मेदार:मथुरा नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया, नारेबाजी की

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा के वृंदावन में 10 अप्रैल को यमुना में हुए हादसे के बाद मंगलवार को कांग्रेस पार्टी ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में नगर आयुक्त और मेयर को हादसे का जिम्मेदार बताते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि इस हादसे के लिए नगर निगम जिम्मेदार है इसके साथ ही निगम में भ्रष्टाचार चरम पर है। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किया प्रदर्शन कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर और प्रदेश प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी और नेता नारेबाजी करते हुए नगर निगम कार्यालय पर पहुंचे। पैदल मार्च करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेयर विनोद अग्रवाल और नगर आयुक्त जग प्रवेश के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाए कि मेयर जमीनों में भ्रष्टाचार कर रहे हैं। नगर निगम ने बरती लापरवाही कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद ने आरोप लगाया कि वृंदावन में यमुना में हुए हादसे के लिए नगर निगम प्रशासन जिम्मेदार है। उन्होंने कहा निगम प्रशासन ने लापरवाही बरती जिसके कारण यह हादसा हुआ। कुंवर सिंह निषाद ने बताया कि मेयर और निगम प्रशासन भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। वृंदावन में यात्रियों की मौत हो जाती है कोई व्यवस्था निगम की नहीं थी। निर्दोषों को जेल और आरोपियों पर कोई कार्यवाही नहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि नाव हादसे के लिए नाविक को जेल भेज दिया,जबकि वह निर्दोष थे। प्रशासन ने निर्दोषों को जेल भेज दिया लेकिन असली दोषियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई। मथुरा के मेयर,नगर आयुक्त जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। अतिक्रमण के नाम पर इंफोर्समेंट फोर्स उत्पीड़न करती है। जिम्मेदारी से नहीं बच सकते प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद ने कहा कि हादसे के लिए पूरी तरह आयुक्त,मेयर और प्रशासन जिम्मेदार हैं,यह लोग अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। अभी शुरुआत की गई है,इसके लिए यहां प्रदर्शन किया है,जरूरत पड़ी तो जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे और फिर भी नहीं माने तो वृंदावन में चक्का जाम किया जाएगा। लेकिन निर्दोषों के ऊपर कार्यवाहीं नहीं होने देंगे। नगर निगम में नहीं घुसने दिए कांग्रेस नेता प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए पहुंचे कांग्रेस के नेताओं को नगर निगम ऑफिस में घुसने नहीं दिया गया। कांच से बने गेट को लाठी लगाकर बंद कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस और इंफोर्समेंट फोर्स के जवान कांग्रेस नेताओं को अंदर घुसने से रोकते रहे। कांग्रेस नेता दरवाजे पर नारेबाजी और प्रदर्शन कर नगर आयुक्त को अपने बीच बुलाने की मांग कर रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:गोरखपुर में टायर फटने के बाद हाईव पर DCM पलटी; सड़क पर बिखरे लोग, 23 घायल, 3 की हालत गंभीर
    Next Article
    हमीरपुर में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा:मिर्जापुर हत्याकांड के आरोपियों पर NSA, प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment