Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान समेत 10 कार्यकर्ताओं पर FIR:बुलंदशहर में कार्यकर्ता को छुड़ाने के लिए धरना देने पर मामला दर्ज

    7 hours ago

    2

    0

    बुलंदशहर के पहासू थाने में कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान और उनके 10 कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। यह मामला उस धरने के दो दिन बाद दर्ज किया गया, जो कांग्रेस कार्यकर्ता शाहिद अल्वी को छुड़ाने के लिए दिया गया था। घटना 23 मार्च 2026 की शाम करीब 7 बजे की है। पहासू नगर में शाहिद अल्वी और एक गन्ने के ट्रक ड्राइवर के बीच तेज रफ्तार को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद पहासू चौकी इंचार्ज और पुलिसकर्मियों ने ट्रक ड्राइवर को छोड़ दिया, लेकिन शाहिद अल्वी के साथ मारपीट कर उन्हें हवालात में बंद कर दिया। धरने के बाद रिहाई रात 11 बजे सूचना मिलने पर जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान अपने कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे और धरना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने माफी मांगी और शाहिद अल्वी को रिहा किया। हालांकि, इस घटना के दो दिन बाद बुधवार को पुलिस ने जिलाध्यक्ष और 10 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इस कार्रवाई के बाद पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की संभावना बढ़ गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दशरथ महल में रामकथा सुनकर भाव विभोर हुए श्रद्धालु:महंत देवेंद्रप्रसादाचार्य बोले- श्रीराम का अमृत जितना पियो प्यास बढ़ती जाती है
    Next Article
    नोएडा में साफ्टवेयर इंजीनियर ने सुसाइड किया:घर के स्टडी रूम में फंदा लगाया, नोट में लिखा- सॉरी, 'संपत्ति ट्रांसफर में करें मदद'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment