Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस ने शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए बनाए कोर्डिनेटर:मेरठ में विक्रांत वशिष्ठ, आगरा में रघुराज सिंह पाल का नाम फाइनल

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश में आने वाले शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह मैदान में उतर चुकी है। पार्टी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने मंगलवार को दो सीटों परशिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए कोर्डिनेटर्स के नामों पर मोहर लगा दी है। एक लिस्ट जारी की गई है। मेरठ सहारनपुर सीट पर कांग्रेस ने विक्रांत वशिष्ठ को कोर्डिनेटर बनाया है। इसी तरह आगरा सीट पर पार्टी की ओर से रघुराज सिंह पाल का नाम फाइनल किया गया है। दोनों के नामों की घोषणा कर दी गई है। बता दें कि कांग्रेस पूरी तरह यूपी में होने वाले शिक्षक एमएलसी चुनाव उसके बाद पंचायत चुनाव में उतर चुकी है। मेरठ में कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने बताया कि महानगर कांग्रेस कमेटी तन, मन, धन के साथ मजबूती से चुनाव लड़ाया जाएगा। विक्रांत वशिष्ठ का मेरठ महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा शीघ्र ही स्वागत किया जाएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओ ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय व पार्टी हाईकमान का इसके लिए आभार व्यक्त किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:ट्रम्प ने फोन करके पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी; टैरिफ विवाद के बीच दोनों में पहली बातचीत
    Next Article
    लखनऊ में आप नेता संजय सिंह की पीसी:भाजपा पर साधा निशाना, संजय बोले- AAP की लोकप्रियता से भाजपा बौखलाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment