Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोहली को देखने के लिए ₹50 हजार तक टिकट:लखनऊ में IPL मैच के रेट दोगुने; LSG से भिड़ंत से पहले विराट की 2 घंटे प्रैक्टिस

    5 hours ago

    1

    0

    IPL में लखनऊ सुपरजाएंट्स (LSG) के खिलाफ मुकाबले के लिए दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली लखनऊ पहुंच चुके हैं। 5 मई को उन्होंने इकाना स्टेडियम में 2 घंटे पसीना बहाया। इस दौरान विरोट ने बल्लेबाजी में जमकर छक्के लगाए। स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ भी बैटिंग प्रैक्टिस की। इसके पूरे स्टेडियम में बाउंड्री पर दौड़ लगाई। विराट की एक झलक पाने के लिए स्टेडियम के बाहर फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई। हालांकि, अंदर जाने की इजाजत नहीं मिलने से फैंस के चेहरे पर मायूसी दिखी। इकाना स्टेडियम में कल यानी 7 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और LSG के बीच मैच होना है। इसे लेकर फैंस का रोमांच चरम पर है। ग्राउंड से लेकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक फैंस एक्टिव हैं। सबसे ज्यादा क्रेज विराट कोहली को लेकर ही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा रहा है कि टिकट के दामों में दोगुना का इजाफा होने के बावजूद टिकट बिक्री की रफ्तार थम नहीं रही है। ऐसे में स्टेडियम आने वाले फैंस की संख्या नया कीर्तिमान बना सकती है। ऑनलाइन टिकट रेट की बात करें तो 2 हजार से लेकर 50 हजार तक के टिकट बिक रहे हैं। यह इस सीजन में लखनऊ में हुए अब तक हुए मैचों में सबसे ज्यादा है। इस मैच से पहले टिकटों के रेट 1000 रुपए से 25 हजार रुपए तक थे। हालांकि, ब्रोकर और दलाल मार्केट में RCB और LSG मैच के टिकट इससे कई गुना ज्यादा बताए जा रहे हैं। किंग कोहली की एक झलक पाने को बेताब लखनऊ 7 मई को होने वाला ये मुकाबला कागजों पर तो लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि लखनऊ में फैन्स सिर्फ विराट कोहली को देखने आ रहे हैं। जानकार अभी से मैच को 'मेगा शो' कहकर हाउसफुल करार दे रहे हैं। सबसे ज्यादा डिमांड इस कैटेगरी के… 9 कैटेगरी के टिकट रेट में सबसे ज्यादा डिमांड 6 हजार वाले टिकट की है। ये साउथ वीआईपी टेरेस का एरिया है। ईस्ट और वेस्ट स्टैंड के टिकट के रेट 2 हजार रुपए हैं। इन दोनों ही कैटेगरी की सबसे ज्यादा डिमांड है। 2500 और 3000 की कैटेगरी भी फास्ट फिलिंग में है। अब कोहली के प्रैक्टिस सेशन के बारे में जानिए- कोहली को देखने के लिए बेताब दिखे क्रिकेट प्रेमी अभ्यास में विराट ने खोले हाथ, पिच को लेकर लंबी चर्चा की मंगलवार शाम 5 से रात 8 बजे तक चले अभ्यास सत्र में विराट कोहली का फोकस छक्के लगाने पर रहा। वॉर्मअप के बाद विराट ने लगभग एक घंटे तक नेट्स पर तेज गेंदबाजों और स्पिनरों का सामना किया। इस दौरान उनके शॉट्स में वही पुरानी आक्रामकता और सटीकता दिखी। अभ्यास के बाद कोहली ने हेड कोच एंडी फ्लावर के साथ पिच को लेकर लंबी चर्चा की। RCB की बल्लेबाजी कोहली पर निर्भर मौजूदा IPL सीजन में विराट कोहली RCB के लिए सबसे मजबूत स्तंभ बनकर उभरे हैं। उन्होंने अब तक खेले 9 मैचों में 54.14 के शानदार औसत और 165.50 के स्ट्राइक रेट के साथ 379 रन बनाए हैं। बता दें कि 15 अप्रैल को बेंगलुरु में हुई पिछली भिड़ंत में भी विराट ने लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर खबर ली थी। उन्होंने मात्र 34 गेंदों पर 49 रनों (6 चौके, 1 छक्का) की पारी खेल अपनी टीम की 5 विकेट से जीत की नींव रखी थी। अब इकाना के प्रशंसक उम्मीद कर रहे हैं कि सात मई को उन्हें विराट के बल्ले से बड़ी पारी देखने को मिलेगी। अब इस सीजन में LSG की परफॉर्मेंस देख लेते हैं... ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- विराट कोहली ने इकाना में 2 घंटे मैराथन प्रैक्टिस की: छक्के लगाए, स्टेडियम में दौड़े; बाहर फैंस का जमावड़ा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज का लखनऊ में जमकर क्रेज है। उन्होंने आज इकाना में करीब 2 घंटे प्रैटिक्स कर पसीना बहाया। नेट प्रैक्टिस से पहले फील्ड के चक्कर लगाए। फिर बैटिंग की प्रैटिक्स की। स्टेट ड्राइव पर छक्के जड़े। फील्ड सपोर्ट स्टॉफ समेत सभी निगाहें उन पर रहीं। स्टेडियम के बाहर फैंस ने चीयर्स करते रहे। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्या सच में खत्म हो गई ईरान की सैन्य क्षमता? देखें दुनिया आजतक
    Next Article
    मंत्री के घर पर खुले जिम में डॉक्टर से रेप:न्यूड VIDEO बनाया; बरेली पुलिस की कस्टडी में गिड़गिड़ाए जिम संचालक- गलती हो गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment