Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कक्षा 7 की छात्रा एक दिन की प्रिंसिपल बनी:देवरिया में बालिका सशक्तिकरण की पहल, रजिस्टर चेक किए

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के देवरिया में मिशन शक्ति 5.0 के तहत एक अनूठी पहल की गई। सदर ब्लॉक के कम्पोजिट विद्यालय असना में कक्षा 7 की छात्रा अंजिल यादव को एक दिन के लिए विद्यालय का प्रभारी प्रधानाध्यापक बनाया गया। अंजिल ने प्रधानाध्यापक के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया। उन्होंने शिक्षक उपस्थिति रजिस्टर का निरीक्षण किया। मध्याह्न भोजन रजिस्टर की जांच की। इसके साथ ही कक्षाओं में जाकर शिक्षण व्यवस्था की समीक्षा भी की। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि 23 से 30 सितंबर तक मिशन शक्ति सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान परिषदीय विद्यालयों में रैली, नुक्कड़ नाटक और विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। छात्राओं ने मां दुर्गा के नौ रूपों पर पोस्टर भी बनाए। मिशन शक्ति सप्ताह में आगे कई कार्यक्रम होंगे। 24 सितंबर को मीना दिवस पर 'निडर' फिल्म दिखाई जाएगी। 25 को छात्राओं का बैंक भ्रमण होगा। 26 को ख्यातिप्राप्त महिलाओं से संवाद और आत्मरक्षा प्रशिक्षण होगा। 27 सितंबर को थाना भ्रमण के दौरान साइबर क्राइम और महिला हेल्पलाइन की जानकारी दी जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर मिला महिला का शव:पुलिस को शव को निकाला बाहर, पहचान के लिए आसपास के थानों को भेजी तस्वीर
    Next Article
    सुलतानपुर में अजगर ने नीलगाय के बच्चे को निगला, VIDEO:धान के खेत में मिला 'पाइथन', वन विभाग की टीम पहुंची रेस्क्यू करने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment