Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे सीएम:2.46 करोड़ से बिछिया में हुआ है निर्माण

    1 hour ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार, 14 फरवरी को गोरखपुर शहर के पांचवें कल्याण मंडपम का लोकार्पण करेंगे। महानगर के वार्ड नंबर 22 जंगल तुलसीराम पश्चिमी के बिछिया कॉलोनी में बने इस कल्याण मंडपम के निर्माण पर 2 करोड़ 46 लाख 69 लाख रुपये की लागत आई है। इसका निर्माण गोरखपुर विकास प्राधिकरण द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विधायक निधि से कराया गया है। कल्याण मंडपम के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राप्तीनगर विस्तार स्पोर्ट्स सिटी योजना के 10 एलआईजी/ईडब्लूएस आवंटियों को आवंटन प्रमाण पत्र भी सौंपेंगे। इस कल्याण मंडपम के बन जाने से आसपास के लोगों को मांगलिक कार्यक्रम करने के लिए कम पैसे में मैरेज हाउस जैसी सुविधा मिल जाएगी। अल्प और मध्यम आय वर्ग के लोगों के मांगलिक कार्यक्रमों को उनके बजट के अनुरूप यादगार व शानदार बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब ढाई साल पहले कल्याण मंडपम का विजन दिया था। गोरखपुर शहर में अब तक मुख्यमंत्री के हाथों चार कल्याण मंडपम का लोकार्पण हो चुका है। इसी कड़ी में नागरिकों को एक नए कल्याण मंडपम की सौगात मिलने जा रही है। कल्याण मंडपम बनाने का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को विवाह, तिलक, मुंडन और अन्य सामाजिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए किफायती दरों पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। GDA ने किया है निर्माण बिछिया में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने 1120 वर्गमीटर क्षेत्रफल में कल्याण मंडपम (कन्वेंशन सेंटर) का निर्माण कराया है। जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन बताते हैं कि मानबेला के कन्वेंशन सेंटर का निर्माण 10 जून 2024 से प्रारंभ हुआ था। यह कल्याण मंडपम स्थानीय लोगों के सामाजिक और सार्वजनिक आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगा। बिछिया के कल्याण मंडपम में 300 व्यक्तियों के विभिन्न कार्यक्रमों (विवाह, सामाजिक उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामूहिक उत्सव आदि) का आयोजन किया जा सकता है। कल्याण मंडपम में एक बड़े हाल के साथ किचन, स्टोर, तथा महिलाओं एवं पुरुषों हेतु अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था की गई है। गोरखपुर में अब तक लोकार्पित कल्याण मंडपम खोराबार सूरजकुंड मानबेला राप्तीनगर विस्तार पांच और का चल रहा निर्माण जंगल बेनीमाधव बशारतपुर नकहा नंबर दो महादेव झारखंडी सेमरा
    Click here to Read more
    Prev Article
    इजरायल के राष्ट्रपति को 'शर्म' आनी चाहिए... अचानक क्यों भड़क गए ट्रंप?
    Next Article
    चंदौसी में कंपोजिट विद्यालय के सामने कूड़े में आग:धुएं से बच्चों का दम घुट रहा, ग्रामीणों ने गंदगी फैलाई, शिक्षामंत्री गुलाब देवी का विधानसभा क्षेत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment