Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल प्रयागराज आएंगे CM योगी आदित्यनाथ:दो कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, शहर में 3 घंटे रहेंगे

    11 hours ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल प्रयागराज के दौरे पर आ रहे हैं। शहर में उनका यह दौरा कुल तीन घंटे का होगा, जिस दौरान वह कई महत्वपूर्ण आयोजनों में शामिल होंगे और विकास कार्यों व प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने दोनों आयोजन स्थलों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंच, आयोजन स्थल, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। आगंतुकों की सुविधाओं को लेकर भी व्यवस्थाएं देखी गईं। संबंधित विभागों को सभी जरूरी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। ​मुख्यमंत्री का प्रस्तावित मिनट-दर-मिनट कार्यक्रम सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर फोकस अधिकारियों के निरीक्षण के बाद दोनों आयोजन स्थलों पर तैयारियों में तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी तय की जा रही हैं। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए भी आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह:सेवाकाल पूरा होने पर डॉ. ममता बाजपेई को सम्मान, शिक्षकों ने दी शुभकामनाएं
    Next Article
    फर्जी मेडिकल लीव से वेतन लेने पर शिक्षक निलंबित:शामली के विद्यालय अभिलेखों में फर्जी हाजिरी का भी आरोप, 7 दिन में जांच के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment