Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    काली पट्‌टी बांधकर अदा की गई अलविदा की नमाज:लखनऊ में बारिश से बचने के लिए नमाजियों ने तानी पन्नी, बोले- सादगी से मनाएंगे ईद

    6 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में आज अलविदा (रमजान का आखिरी जुमा) की नमाज अदा की गई। अलविदा की नमाज शहर की सभी मस्जिदों में हुई। इरान-इजराइल के बीच चल रहे जंग के विरोध में बड़ा इमामबाड़ा में हाथ में काली पट्‌टी बांधकर नमाज पढ़ी गई। ऐशबाग ईदगाह स्थित जामा मस्जिद में मौलाना खालिद रशीद की इमामत में नमाज अदा की गई। बता दें कि पिछले शुक्रवार को भी अलविदा की नमाज पढ़ी गई थी, लेकिन 19 मार्च को चांद न दिखने की वजह से आज, 20 मार्च को ईद नहीं मनाई गई। आज फिर से अलविदा की नमाज अदा की गई। देखिए 4 तस्वीरें… जरूरतमंदों की हमें मदद करनी चाहिए टीले वाली मस्जिद पर नमाज को लेकर खास तैयारी की गई। मस्जिद के इमाम मौलाना फजलुल मन्नान ने बताया कि यहां 370 सालों से अलविदा की नमाज अदा की जा रही है। मौलाना खालिद रशीद ने कहा कि अलविदा जुमा हमको यह एहसास करवाता है कि हमारे बीच से रमजान जा रहा है। यह आखिरी जुमा बेहद खास होता है हम सभी लोगों को इस खास दिन पर ज्यादा से ज्यादा दुआएं करना चाहिए। विशेष रूप से देश में अमन और शांति के लिए दुआ करनी चाहिए। मौलाना ने कहा कि रमजान के अंतिम दिनों में जरूरतमंद लोगों तक हमें पहुंचना चाहिए। ईद की तैयारी में उनकी मदद करते हुए आर्थिक सहयोग करना बेहद जरूरी है। यह हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है कि उन लोगों की खुशियों में शामिल हो जो कमजोर और बेसहारा हैं। ईरान में इजराइल का अत्यचार हो रहा है काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ने वाले मीसम जैदी ने कहा कि हम लोगों के लिए गम का दिन चल रहा है। अमेरिका और इजरायल ने आतंकवादी हमला करके अयातुल्ला अली खामेनेई को शहीद कर दिया है। ईरान और गाजा में अमेरिका इजराइल का अत्याचार हो रहा है। गाजा को बमों से पाट दिया गया है। अब ईरान का नम्बर आया है। इसकी के विरोध में हम लोगों ने काली पट्टी बांधकर नमाज अदा की। ईद पर भी काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ेंगे। सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पुलिस बल तैनात बड़ा इमामबाड़ा, टीले वाली मस्जिद और ईदगाह समेत शहर की विभिन्न मस्जिदों पर पुलिस का पहरा है। सोशल मीडिया की कड़ी निगरानी हो रही है। असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा है। संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरा से मॉनिटरिंग की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बस्ती में स्वागत:सिद्धार्थनगर जाते समय कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन
    Next Article
    स्वतंत्र देव सिंह ने गिनाईं योगी सरकार की उपलब्धियां:सेवा, सुरक्षा, सुशासन’ के 9 साल, प्रयागराज में सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment