Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कॉलेज के चपरासी की ईंट से कुचलकर हत्या:अलीगढ़ में पार्किंग ठेकेदार ने शव जलाया, नाले में फेंका; कमेटी के 1 लाख रुपए का विवाद

    6 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में टीकाराम डिग्री कॉलेज के एक चपरासी की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। वह सुबह करीब 6 बजे घर से कॉलेज पहुंचे थे। यहां पर कमेटी के 1 लाख रुपए को लेकर पार्किंग ठेकेदार से उनका विवाद हो गया। इसी दौरान ठेकेदार ने पीछे से उनके सिर पर ईंट हमला कर दिया। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। इसके बाद ठेकेदार ने शव को जलाने की कोशिश की। शव पूरी तरह नहीं जलने पर आरोपी ने उसे नाले में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। करीब 10 बजे तक जब वह कॉलेज नहीं पहुंचे तो स्टॉफ ने घरवालों को फोन कर उनके न आने का कारण पूछा। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस कॉलेज पहुंची और छानबीन शुरू की। इसी दौरान कॉलेज परिसर के नाले में अधजला शव मिला, जिसके कुछ हिस्से जल चुके थे। सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य एकत्र किए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना रविवार सुबह करीब 6 बजे क्वार्सी थाना क्षेत्र की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… कॉलेज परिसर के नाले में मिला अधजला शव युवक की पहचान धर्मेंद्र (42) के रूप में हुई है। वह रामघाट रोड स्थित केके हॉस्पिटल वाली गली में रहते थे। धर्मेंद्र टीकाराम कन्या महाविद्यालय में करीब 18 साल से चपरासी थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और 2 बेटियां हैं। बेटा (17) इंटरमीडिएट का छात्र है, जबकि बेटियां 15 और 13 साल की हैं। पुलिस ने बताया- गांधी पार्क निवासी हीरेश शर्मा इसी कॉलेज के पार्किंग ठेकेदार है। हीरेश शर्मा और धर्मेंद्र दोनों कमेटी चलाते थे। धर्मेंद्र अपना पैसा ठेकेदार के पास जमा करता था, जिससे उसके करीब 1 लाख रुपये ठेकेदार के पास हो गए थे। धर्मेंद्र कमेटी उठाना चाहता था, लेकिन ठेकेदार मना कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। रविवार सुबह करीब 6 बजे ठेकेदार ने धर्मेंद्र को 50 हजार रुपए देने के बहाने कॉलेज बुलाया। धर्मेंद्र पैसे लेने के लिए सुबह करीब 5:30 बजे घर से कॉलेज के लिए निकल गए थे। जैसे ही वह कॉलेज पहुंचे, उन्होंने ठेकेदार से पैसे मांगे। तभी पहले से घात लगाए बैठे ठेकेदार ने उन पर हमला कर दिया। दोनों के बीच हाथापाई हुई। इसी दौरान ठेकेदार ने मौका पाकर ईंट से धर्मेंद्र के सिर पर वार कर दिया, जिससे खून बहने लगा। धर्मेंद्र लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। शव पर पत्ते डालकर लगाया आग इसके बाद ठेकेदार ने शव पर पत्ते डालकर आग लगा दी, लेकिन शव नहीं जला। इसके बाद उसने शव को उठाकर नाले में फेंक दिया और घर चला गया। घर पहुंचकर ठेकेदार ने खून लगी शर्ट बदल दी और फिर सामान्य होने की कोशिश की। इधर, करीब 10 बजे तक धर्मेंद्र के कॉलेज नहीं पहुंचने पर स्टॉफ ने उनके परिजनों को कॉल कर पूछा। तब पता चला कि वह सुबह ही कॉलेज के लिए निकल गए थे। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी में धर्मेंद्र कॉलेज से बाहर जाते नहीं दिखे जानकारी मिलते ही पुलिस कॉलेज पहुंची और जांच शुरू की। कॉलेज के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में देखा गया कि धर्मेंद्र कॉलेज परिसर से बाहर नहीं गए। इसके बाद पुलिस ने परिसर की छानबीन की तो करीब 11:30 बजे कॉलेज की पार्किंग के पास नाले में धर्मेंद्र का अधजला शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला। वहां मौजूद लोगों को लगा कि वह अभी जिंदा हैं, इसलिए उन्हें सीपीआर भी दिया गया, लेकिन कोई हलचल नहीं हुई। वहीं, सूचना मिलते ही परिवार के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र कराए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इसी दौरान पुलिस ने देखा कि ठेकेदार की नाक पर खून लगा हुआ है, जिस पर शक हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। क्वार्सी थाना के सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया- ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। ---------------------- यह खबर भी पढ़ें… वाराणसी में गोतस्करों की मुखबिरी करने पर युवक की हत्या, घर से खींचकर ले गए दबंग; लात-घूंसों से पीटकर मार डाला वाराणसी में गौतस्करी की मुखबिर करने पर दबंगों ने युवक की हत्या कर दी। आधी रात घर में घुसे हमलावर सानू अली को कमरे से खींचकर ले गए, फिर गांव के बाहर ले जाकर पिटाई की। हमलावर उसे अचेत होने तक लात घूसों से पीटते रहे। हमलावरों का पीछा करते हुए परिजन मौके पर पहुंचे। उसे गंभीर हालत में हेरिटेज अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान सुबह युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी भाग गए। रात में भी पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस कार्रवाई में लापरवाही करती रही। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:सुल्तानपुर में वर्दी पहनते समय थाने में इंस्पेक्टर को लगी गोली; बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर
    Next Article
    लखनऊ में मांझे से कटा नगर निगम कर्मी का कान:बाल-बाल बची आंख, जोन-8 से मुख्यालय जाते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment