Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोलकाता-पंजाब IPL मैच बारिश के कारण रुका:KKR 25/2; जेवियर बार्टलेट ने एलन-ग्रीन को पवेलियन भेजा

    18 hours ago

    1

    0

    IPL का 12वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। कोलकाता ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला लिया है। कोलकाता में रुक-रुककर हल्की बारिश हो रही है। अंपायर्स रात 8:45 बजे मैदान का निरीक्षण करेंगे। खेल रुकने तक KKR ने 3.4 ओवर में दो विकेट पर 25 रन बना लिए हैं। कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी नाबाद हैं। दूसरे ओवर में जेवियर बार्टलेट ने कैमरन ग्रीन (4 रन) और फिन एलन (6 रन) को पवेलियन भेजा। KKR और PBKS का इस सीजन यह तीसरा मैच है। कोलकाता को दोनों मैचों में हार मिली है। पंजाब ने अपने दोनों शुरुआती मैच जीते। टीम ने गुजरात-चेन्नई को हराया। मैच का स्कोरबोर्ड कोलकाता में बारिश का पूर्वानुमान देखिए… दोनों टीमों की प्लेइंग कोलकाता नाइट राइडर्स: फिन एलेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी। इम्पैक्ट ऑप्शन: मनीष पाण्डे, तेजस्वी सिंह, राहुल त्रिपाठी, सौरभ दुबे, ब्लेसिंग मुजरबानी। पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वाढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट ऑप्शन: प्रियांश आर्य, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बरार।
    Click here to Read more
    Prev Article
    2 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:देवरिया में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस कर रही कार्रवाई
    Next Article
    RR vs MI: गुवाहाटी में हाई-वोल्टेज मुकाबला, जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment