Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कोलकाता-पंजाब IPL मैच का टॉस थोड़ी देर में:नवदीप सैनी को KKR की डेब्यू कैप; कोलकाता में बारिश के आसार

    17 hours ago

    2

    0

    IPL का 12वां मुकाबला आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। मैच KKR के होम ग्राउंड कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस 7:00 बजे से शुरू होगा। तेज गेंदबाज नवदीप सैनी KKR से डेब्यू कर रहे हैं। KKR और PBKS का इस सीजन यह तीसरा मैच है। कोलकाता को दोनों मैचों में हार मिली है। पंजाब ने अपने दोनों शुरुआती मैच जीते। टीम ने गुजरात-चेन्नई को हराया। इस मुकाबले में बारिश खलल डाल सकती है। मौसम वेबसाइट एक्यू वेदर के अनुसार कोलकाता में शाम से बारिश के आसार हैं। आज कोलकाता में 57% बारिश की आशंका सोमवार को कोलकाता में सुबह के समय हल्की धुंध के साथ धूप निकल सकती है, जिससे आसमान थोड़ा धुंधला नजर आएगा। दिन बढ़ने के साथ गर्माहट महसूस होगी, लेकिन दोपहर के बाद मौसम अचानक करवट ले सकता है और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। एक्यूवेदर के मुताबिक, बारिश की 57% आशंका है। तापमान 24 डिग्री से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, फिन एलन। पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्य।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘भूत बंगला’ के इवेंट में प्रियदर्शन-परेश रावल गिरते-गिरते बचे:अक्षय कुमार कहा- टीम के साथ ऐसे छोटे-मोटे हॉरर मोमेंट्स चलते रहते हैं
    Next Article
    KKR vs PBKS Live Score: कोलकाता की नजरें सीजन की पहली जीत पर, थोड़ी देर में होगा टॉस

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment