Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल्याणपुर में पड़ोसियों के बीच मारपीट:वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    4 hours ago

    1

    0

    कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित गूबा गार्डन (एस एल पब्लिक स्कूल के पास) के पास मामूली बात पर पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र गोबा निवासी सावित्री देवी ने आरोप लगाया कि अशोक दिवाकर, प्रिंस सोनकर, कुलदीप सिंह दिवाकर सहित कई लोगों ने घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और जानलेवा हमला किया, जिससे परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। घटना का वीडियो और मेडिकल रिपोर्ट भी होने का दावा किया गया है। वहीं अशोक कुमार दिवाकर पक्ष ने भी अरविंद गौतम और अखिलेश गौतम पर मारपीट का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विवाद के दौरान उनके पुत्र कुलदीप और पत्नी कान्ती देवी को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कल्याणपुर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया- दोनों पक्षों में मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था दोनों पक्षों से तहरीर मिली है प्राप्त तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी
    Click here to Read more
    Prev Article
    UPSI परीक्षा-आगरा में अभ्यर्थियों के उतरवाए जूते-मौजे:दूसरे दिन भी 28 केंद्रों पर 23520 अभ्यर्थी 2 पालियों में देंगे परीक्षा, पहली पाली के लिए सुबह 8 बजे से एंट्री
    Next Article
    गोंडा में गैस एजेंसियों पर भीड़, पुलिस-लेखपाल तैनात:11 मार्च की बुकिंग पर आज मिल रही गैस, KYC के लिए भी भीड़ उमड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment