Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कल्याणपुर में सीएनजी पंप के नाम पर लाखों की ठगी:पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की

    7 hours ago

    1

    0

    कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र के गूबा गार्डन, देवी सहाय नगर निवासी एक व्यक्ति से सीएनजी पंप लगवाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कल्याणपुर के गूबा गार्डन, देवी सहाय नगर निवासी बच्चू सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी कमलेश के नाम राष्ट्रीय राजमार्ग-91 स्थित ग्राम चौनेपुर पक्खन, पोस्ट चौबेपुर, तहसील बिल्हौर में जमीन है। आरोप है कि 3 जुलाई 2024 को गौतमबुद्धनगर के ग्रेटर नोएडा वेस्ट निवासी अपूर्व मिश्रा ने उनसे संपर्क किया। उसने खुद को गैस कंपनी से जुड़ा बताते हुए उनकी जमीन पर सीएनजी पंप लगवाने का प्रस्ताव दिया। दस्तावेज और विज्ञापन दिखाकर जीता भरोसा बच्चू सिंह के अनुसार आरोपी ने विश्वास जीतने के लिए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) पंजीकरण से जुड़े दस्तावेज और एक समाचार पत्र में प्रकाशित विज्ञापन भी दिखाया। इससे उन्हें भरोसा हो गया कि प्रस्ताव वास्तविक है। इसके बाद आरोपी ने पंप लगाने की प्रक्रिया शुरू कराने के नाम पर अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) बनवाने और जमीन की श्रेणी परिवर्तन कराने की बात कही। अलग-अलग खातों में लिए करीब 8.79 लाख रुपए आरोप है कि इन प्रक्रियाओं का हवाला देकर आरोपी ने 5 जुलाई से 13 नवंबर 2024 के बीच अलग-अलग खातों में कुल 8,79,929 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पैसे लेने के बाद भी न तो कोई प्रक्रिया पूरी कराई गई और न ही सीएनजी पंप लगाने की कोई कार्रवाई हुई। कई सहयोगियों पर भी लगाया आरोप पीड़ित का आरोप है कि इस पूरे मामले में अपूर्व मिश्रा के साथ उसके सहयोगी अक्षय मिश्रा, तनूजा पटवाल, गुंजन शुक्ला, मोहम्मद फारुकी, राजकुमार शर्मा, तरुण पंत और पूरन सिंह भी शामिल हैं। सभी ने मिलकर सीएनजी पंप लगवाने का झांसा देकर उनसे रुपये लिए। जब पीड़ित ने आरोपियों से संपर्क करने की कोशिश की तो वे टालमटोल करने लगे। बाद में संदेह होने पर पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपूर्व मिश्रा समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी कल्याणपुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और बैंक खातों व दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ IT कॉलेज में पूर्व छात्राओं का मिलन समारोह:पुरानी यादें ताजा हुईं, विभिन्न बैच की छात्राएं शामिल
    Next Article
    लखनऊ में 'वेद-विज्ञान' पर राष्ट्रीय संगोष्ठी:भारतीय ज्ञान परम्परा और वेदों की प्रासंगिकता पर चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment