Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केमिकल रंगों से चेहरे पर दाने और सूजन:हैलट की OPD में पहुंचे 20 मरीज; डॉक्टर बोले- 'गंगा मेला तक रहें सावधान

    2 hours ago

    1

    0

    होली के उल्लास के बीच केमिकल वाले रंगों ने कई लोगों की रंगत बिगाड़ दी है। कानपुर के हैलट अस्पताल (GSVM मेडिकल कॉलेज) की ओपीडी में ऐसे करीब 20 मरीज पहुंचे, जिनकी त्वचा पर रंगों के कारण सीधा दुष्प्रभाव देखने को मिला। हालांकि, राहत की बात यह रही कि जागरूकता के चलते इस बार पिछले सालों के मुकाबले गंभीर मरीजों की संख्या में काफी कमी दर्ज की गई है। हैलट अस्पताल के चर्म रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. श्वेतांक ने बताया कि,ओपीडी में आए अधिकांश मरीजों में स्किन एलर्जी के सामान्य लक्षण पाए गए हैं। रंगों के इस्तेमाल के बाद कई लोगों के चेहरे पर लाल दाने निकल आए और उन्हें तेज खुजली व जलन की समस्या हो रही थी। वहीं, दो मरीजों में एलर्जी के गंभीर लक्षण भी दिखे, जिनके चेहरे पर काफी सूजन आ गई थी और उन्हें तेज दर्द व जलन महसूस हो रही थी। डॉक्टर ने बताया कि इन सभी मरीजों को जरूरी दवाइयां देकर उपचार शुरू कर दिया गया है। जागरूकता का दिखा असर, कम हुए मरीज: डॉ. श्वेतांक ने बताया की, इस साल मीडिया और सोशल मीडिया पर चलाए गए जागरूकता अभियानों का बड़ा असर देखने को मिला है। पिछले सालों में केमिकल रंगों से बुरी तरह झुलसने वाले मरीजों की संख्या कहीं अधिक होती थी, लेकिन इस बार लोग पहले से सतर्क थे, जिससे अस्पताल पहुंचने वाले गंभीर मामलों में कमी आई है। कानपुर में 'गंगा मेला' तक खतरा, बरतें ये सावधानी कानपुर में गंगा मेला तक रंगों का दौर जारी रहता है, इसलिए उन्होंने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। रंग खेलने से पहले चेहरे और शरीर के खुले हिस्सों पर मॉइस्चराइज़र, नारियल तेल, एलोवेरा जेल, ग्लिसरीन या किसी अच्छी कोल्ड क्रीम का उपयोग जरूर करना चाहिए। यह परत त्वचा को सीधे केमिकल के संपर्क में आने से बचाती है। इसी तरह बालों को बचाने के लिए भी नारियल तेल का इस्तेमाल फायदेमंद रहता है। उन्होंने अपील की है, कि हानिकारक केमिकल वाले रंगों से पूरी तरह दूरी बनाकर रखें ताकि भविष्य में त्वचा पर कोई लंबा दुष्प्रभाव न रहे। होली और गंगा मेला रंगों का त्योहार है, इसे सुरक्षित तरीके से मनाना ही समझदारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डिलीवरी मैन को देर से ऑर्डर देने पर पीटा:कल्याणपुर में युवक ने लोहे की रॉड से किया हमला, केस दर्ज
    Next Article
    Arjun Tendulkar Wedding Photos: अर्जुन-सानिया की शादी में लगा फिल्मी सितारों का जमावड़ा, बच्चन से लेकर आशा भोसले तक हुए शामिल; देखें PHOTOS

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment