Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कमला नगर-सिकंदरा में चला बुलडोजर, अवैध निर्माण ध्वस्त:नगर निगम टीम ने 2 दिन पहले अतिक्रमण पर लगाए थे लाल निशान

    15 hours ago

    2

    0

    आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायत पर नगर निगम ने अतिक्रमण पर के खिलाफ अभियान चलाया। कमला नगर-सिकंदरा में अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला। मुख्य सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त कराया। लोगों ने विरोध का प्रयास किया लेकिन नगर निगम की टास्क फोर्स के सामने वे टिक नहीं पाए। चेतावनी के बावजूद नहीं हटाया था अतिक्रमण नगर नगम की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही निगम की टीम मौके पर पहुंची, लोगों में हड़कंप मच गया और कई लोगों ने आनन-फानन में अपना सामान हटाना शुरू कर दिया। हालांकि, जिन लोगों ने पहले से चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया था, उनके निर्माणों को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया गया। विधायक ने की थी शिकायत सादाबाद क्षेत्र के विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू द्वारा नगर निगम प्रशासन को शिकायत भेजी गई थी। शिकायत में कमला नगर स्थित दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम कार्यालय के आसपास सड़क पर किए गए अतिक्रमण से उत्पन्न यातायात समस्या का मुद्दा उठाया गया था। इसके अलावा सिकंदरा एंक्लेव स्थित सीएनजी पेट्रोल पंप के पास भी अवैध निर्माण की शिकायत की गई थी, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी हो रही थी। नगर निगम द्वारा पूर्व में संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर अवैध निर्माणों पर लाल निशान लगाकर हटाने का अल्टीमेटम दिया गया था। बावजूद इसके अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर कार्रवाई को अंजाम दिया। अधिकारियों ने दी चेतावनी निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में कहीं भी अवैध निर्माण और अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और आम जनता को राहत देने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है, वहीं निगम की सख्ती से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग पर 37 मिनट तक लगा जाम:लगातार ट्रेनों की आवाजाही से फाटक देर से खुला, राहगीर हुए परेशान
    Next Article
    देवर-भाभी DJ पर जमकर नाचे, फिर जान दे दी:मैनपुरी में साड़ी के फंदे से लटके मिले; गांव में नवमी का कार्यक्रम था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment