Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कमलेश बहादुर ने मऊ एसपी का कार्यभार संभाला:कानून-व्यवस्था मजबूत करना पहली प्राथमिकता बताई

    3 hours ago

    2

    0

    मऊ जनपद में मंगलवार, 31 मार्च 2026 को नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर (आईपीएस, 2017 बैच) ने विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। कमलेश बहादुर इससे पहले गौतम बुद्ध नगर में 49वीं बटालियन पीएसी के कमांडेंट के रूप में कार्यरत थे। उनके प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए जनपद में बेहतर पुलिसिंग की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मऊ जनपद में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया जाएगा, ताकि लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो सके। नवागत एसपी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी पुलिसकर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करें। उन्होंने यह भी संकेत दिए कि जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। जनपद में नए पुलिस अधीक्षक के कार्यभार ग्रहण करने के बाद अब लोगों को कानून-व्यवस्था में और सुधार की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में गैर इरादतन हत्या के चार दोषी करार:14 साल पुराने मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला, 10-10 साल की कैद, जुर्माना
    Next Article
    कानपुर में किडनी रैकेट की सरगना...IMA उपाध्यक्ष डॉ. प्रीति:एम्बुलेंस ड्राइवर ग्राहकों को लाता, पति-पत्नी हेल्थ कैंप लगा तलाशते थे डोनर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment