Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कमेंट करने पर अम्हेडा साहनी गांव में लाठी-डंडे चले:मारपीट का वीडियो वायरल करने पर युवक पर केस, दोनों पक्षों पर भी मुकदमा

    2 hours ago

    1

    0

    किठौर थाना क्षेत्र के अम्हेडा साहनी गांव में मामूली बात पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने हर्ष तोमर नामक युवक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि, हर्ष का दावा है कि मारपीट के दौरान वह मौके पर मौजूद नहीं था। संजय पुत्र सुखबीर निवासी ग्राम अम्हेडा साहनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे अक्षय पुत्र हरिओम, हरिओम, विनोद, सुनील, ओमबीर पुत्रगण धर्मपाल, हर्ष पुत्र सुनील, रवि पुत्र सहाब, देव पुत्र रवि, अशोक, नवीन पुत्रगण दफादार, राजेन्द्र पुत्र रामगोपाल, कुलविन्दर पुत्र नवीन, अनुज पुत्र अशोक सहित अन्य लोग उनके घर में घुस आए। संजय के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें, उनके पुत्रों आशीष, वंश, भाई राजू पुत्र सुखबीर, अमित पुत्र रूप सिंह और वासू पुत्र राजू को गालियां दीं और लात-घूसों, लाठी-डंडों, सरियों व बलकटी से बुरी तरह पीटा। रवि ने अमित के सिर में बलकटी मारी, जिससे उसका सिर फट गया। सुनील और विनोद ने राजू पर सरियों से वार किए। संजय ने बताया कि उनकी चीख-पुकार सुनकर हर्ष, सचित पुत्रगण बब्ली और आसपास के लोग आ गए, जिन्होंने उन्हें बचाया। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और उनके दो भी छीनकर ले गए। संजय ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों से उनकी पुरानी रंजिश है और उन्होंने उनके परिवार की दो हत्याएं भी की हैं। उन्होंने अपनी और अपने परिवार की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुप्रीम कोर्ट ने मेरठ के पूर्व कमिश्नर को लगाई फटकार:सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया को रोकने के आदेश का मांगा स्पष्टीकरण
    Next Article
    शिक्षिका की गला दबाकर हत्या:आरोपी पति मेरठ के नशा मुक्ति केंद्र से गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment