Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    केन में पेट्रोल-डीजल दिया तो होगी FIR:आगरा में खपत के सापेक्ष भरपूर पेट्रोल-डीजल और गैस

    3 hours ago

    1

    0

    आगरा के लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। न ही गैस के लिए मारामारी की जरूरत है और न ही पेट्रोल-डीजल के लिए लाइन में लगने की। क्योंकि आगरा में खपत के सापेक्ष पेट्रोल-डीजल के साथ ही गैस भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। इसके बाद भी अगर किसी पेट्रोल पंप संचालक ने केन या खुले में पेट्रोल-डीजल दिया तो उसके खिलाफ FIR होगी। DSO आनंद कुमार ने सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है-जिले में किसी ईधन की कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद अगर किसी ने पेट्रोल-डीजल खुले में दिया तो उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने 24 घंटे में गैस की बुकिंग-डिलीवरी और स्टॉक के बारे में बताया। कहा-25 मार्च सुबह 10 बजे से 26 मार्च सुबह 10 बजे तक आगरा में 23,469 गैस की बुकिंग हुईं। इसके सापेक्ष 23,116 सिलेंडर की डिलीवरी हो चुकी है। जबकि जिले में गैस सिलेंडर का स्टॉक 39,403 सिलेंडर का है। यानि डिलीवरी के सापेक्ष जिले में गैस सिलेंडर अधिक है। जिले में 374 पेट्रोल पंप हैं। आगरा में डीजल का 38 लाख लीटर और पेट्रोल का 25.56 लाख लीटर स्टॉक है। इसके सापेक्ष 25-26 मार्च को 24 घंटे में डीजल की 14.02 लाख लीटर और पेट्रोल की 6.17 लाख लीटर की खपत हुई। यानि पेट्रोल-डीजल का स्टॉक भी अगले 4 दिन के लिए उपलब्ध है। DSO ने बताया-जिले में गैस के साथ-साथ पेट्रोल और डीजल का भरपूर स्टॉक है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाड़ियों की टंकी फुल कराने को लेकर पेट्रोल-पंपों पर भीड़:बाइक वालों को अधिकतम 50, कार ड्राइवर को 1 हजार रुपए का मिल रहा तेल
    Next Article
    चित्रकूट में पेट्रोल-डीजल को लेकर प्रशासन अलर्ट:डीएम-एसपी ने पेट्रोल पंपों का किया निरीक्षण, अफवाहों से बचने की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment