Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कान्हा की दीवानी मुस्कान खान बनी मुस्कान यादव:हिंदू युवक के साथ लिए 7 फेरे, पुरोहित ने गंगाजल और गौ-मूत्र से कराया शुद्धिकरण

    9 hours ago

    1

    0

    बरेली में मुस्कान खान ने धर्म परिवर्तन कर हिंदू धर्म अपना लिया है। उसने आकाश नाम के युवक के साथ हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। पंडित के.के. शंखधार ने सबसे पहले मुस्कान का शुद्धिकरण कराया। उसे गंगाजल और गौ-मूत्र पिलाया। फिर गायत्री मंत्र का जाप कराकर विधि-विधान से हिंदू धर्म के रीति-रिवाजों से विवाह संपन्न कराया। इस शादी में न तो आकाश के और न ही मुस्कान के घरवाले शामिल हुए थे। मुस्कान पिछले 5 सालों से भगवान श्री कृष्ण की भक्ति में लीन हैं। उन्हें हिंदू धर्म की परंपराएं पसंद हैं। यही वजह है कि उन्होंने स्वेच्छा से सनातन धर्म को चुना। मुस्कान ने खुद आकाश से अपने प्यार का इजहार किया था। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया था। देखें मुस्कान यादव की शादी की तस्वीरें… रामपुर से बरेली तक का सफर और आश्रम में शादी 1 जनवरी 2006 को जिला रामपुर के ग्राम थनापुर (नरखेड़ा स्वार) में जन्मी मुस्कान खान अब मुस्कान यादव बन गई हैं। आकाश भी रामपुर जिले के ग्राम पसियापुरा जनूबी का रहने वाला है। दोनों ने अपने घरवालों की रजामंदी के बिना विवाह करने का निर्णय लिया था। दरअसल मुस्कान ने आकाश को फोन कर बताया था वह आकाश से शादी करना चाहती है। लेकिन अलग-अलग धर्म होने के कारण उनके परिवार वाले राजी नहीं थे। इस पर मुस्कान के प्रस्ताव को मानते हुए आकाश ने शादी का निर्णय लिया। दोनों रामपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़कर बरेली पहुंचे। सुभाषनगर में अगस्त्य मुनि आश्रम में पंडित के.के. शंखधार के सानिध्य में विवाह किया। पहली मुलाकात से प्रपोजल तक की प्रेम कहानी मुस्कान ने बताया कि एक साल पहले आकाश उनके गांव आए थे, जहां उनकी पहली मुलाकात हुई। आकाश को देखते ही मुस्कान को लगा कि वह उनके जीवनसाथी बन सकते हैं। उन्होंने आकाश से उनका नंबर लिया था। तभी से बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया था। धीरे-धीरे मिलना-जुलना बढ़ा और फिर मुस्कान ने ही पहले आकाश को 'आई लव यू' बोलकर शादी का प्रस्ताव रखा। इसके बाद आकाश उन्हें अपने घर ले गए और परिजनों से मिलवाया। आकाश के परिवार वाले इस रिश्ते के लिए तैयार हो गए, लेकिन जब मुस्कान के घर वालों को पता चला तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। विरोध को देखते हुए दोनों ने भागकर शादी करने का फैसला किया। अब अपने परिवार से कहीं दूर अपना घर बरसाएंगे। हमारे घरवालों ने हमारा साथ नहीं दिया। लेकिन हम एक-दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे। चाहे कैसी भी परिस्थितियां क्यों न हो। हम दोनों जिंदगीभर हर कदम पर एक दूसरे का साथ देंगे। सनातन धर्म की परंपराओं और सम्मान से प्रभावित मुस्कान आकाश एक प्राइवेट नौकरी करते हैं, जबकि मुस्कान के परिवार में उनके माता-पिता और नौ बहनें हैं। मुस्कान का कहना है कि उन्हें सनातन धर्म बहुत अच्छा लगता है क्योंकि यहाँ महिलाओं को उचित सम्मान दिया जाता है। यहाँ तीन तलाक और हलाला जैसी प्रथाएं नहीं हैं। इसके साथ ही मुस्कान ने यह भी स्पष्ट किया कि हिंदू धर्म में हिजाब और बुर्के की पाबंदी नहीं है, जिससे उन्हें स्वतंत्रता का अनुभव होता है। ……………….. पढ़ें ये भी जरूरी खबर… हर्षा रिछारिया का ब्राइडल लुक में VIDEO: यूजर ने लिखा- किसी अब्दुल की नजर न लगे; माघ मेले में कहा था- धर्म की राह छोड़ूंगी महाकुंभ से चर्चा में आईं हर्षा रिछारिया ने फिर से ग्लैमर की दुनिया में नजर आ रही हैं। वह लगातार अपने नए-नए लुक इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ब्राइडल लुक में VIDEO शेयर किया है। VIDEO सामने आने के बाद यूजर्स ने भी खूब कमेंट किए। एक ने लिखा-आखिर आ ही गईं मोह-माया में, दूसरे ने लिखा-किसी अब्दुल की नजर न लगे। बता दें प्रयागराज के माघ मेले में हर्षा ने धर्म की राह छोड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था- ‘महाकुंभ 2025 से शुरू हुई कहानी अब खत्म हो रही है। इस एक साल में मैंने बहुत सारे विरोध का सामना किया है। अपने पुराने प्रोफेशन में जाऊंगी। किसी लड़की के चरित्र पर सवाल उठना आसान नहीं है, लेकिन मैं सीता नहीं हूं कि जो अग्नि परीक्षा दूं।’ पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल मस्जिद की 35 फीट ऊंची मीनार ढहाई गई:अब बुलडोजर बाकी हिस्सों को तोड़ रहा; DM-SP पहुंचे, भीड़ को खदेड़ा
    Next Article
    वाराणसी में पुलिस-ग्रामीणों में बवाल, ACP का सिर फटा:अंबेडकर के पोस्टर और झंडे हटाने का विरोध, पुलिस अफसरों को दौड़ाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment