Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज के सरकारी स्कूल से 9 शिक्षक गैरहाजिर:छुट्टी से एक घंटा पहले सिर्फ 10 बच्चे और ट्रेनी टीचर रहे मौजूद

    3 hours ago

    2

    0

    कन्नौज जिले के सरकारी स्कूल भगवान भरोसे हैं। जहां न तो टीचर पहुंच रहे और न बच्चे। गिने-चुने बच्चों को स्कूल में घेरकर बैठने की जिम्मेदारी प्रशिक्षु शिक्षक को सौंप दी गई। बताया गया कि स्कूल का ये हाल तब है, जब वहां 9 टीचरों की तैनाती है, लेकिन मौके पर कोई मौजूद नहीं मिला। मामला छिबरामऊ नगर की कांशीराम कालोनी के पीछे स्थित कम्पोजिट विद्यालय का है। यहां गुरुवार दोपहर 2 बजे विद्यालय में एक भी टीचर मौजूद नहीं थे। जबकि छुट्टी का समय 3 बजे है। मौके पर प्रशिक्षु शिक्षक अनूप कुमार मिले, जबकि वहां 8 से 10 बच्चे खेलते नजर आए। पूछने पर अनूप कुमार ने बताया कि स्कूल में 9 टीचर की तैनाती है। एक मैडम आई थीं, लेकिन किसी काम की वजह से वह थोड़ा पहले चली गईं। जबकि अन्य टीचर एसआईआर में व्यस्त है। ये हाल सिर्फ छिबरामऊ के कम्पोजिट विद्यालय का ही नहीं है, बल्कि ऐसे तमाम स्कूल हैं, जहां नियमित तौर पर कई शिक्षक पहुंचते ही नहीं है। विद्यायल के समय टीचर्स का स्कूल से गायब होना, विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। इस मामले को लेकर खण्ड शिक्षा अधिकारी आनंद दुबे ने बताया कि जो शिक्षक बिना सूचना के स्कूल से गायब होंगे, उनसे स्पष्टीकरण लेकर कार्यवाही की जाएगी। कम्पोजिट विद्यालय कांशीराम कालोनी छिबरामऊ की व्यवस्थाएं बदहाल हैं। यहां शौचालय जर्जर पड़ा और गन्दगी से पटा पड़ा है। जिससे छात्राओं और शिक्षिकाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    धुरंधर 2 के सिंगर वैभव गुप्ता कानपुर पहुंचे:बोले-शहर की पहचान अब पान से नहीं टैलेंट से है, अब म्यूजिक एल्बम करेंगे लांच
    Next Article
    बिस्तर पर दर्द से तड़प रहे अनुराग डोभाल, पत्नी रितिका ने दागे तीखे सवाल, बोली- जब मुझे जरूरत थी तुम कहां थे, अब मैं कोख में पल रहे बच्चे...

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment