Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में बाइक की टक्कर से घायल युवक की मौत:चाचा और चचेरे भाई का कानपुर में इलाज जारी, सड़क किनारे बात करते समय हुआ था हादसा

    1 hour ago

    2

    0

    कन्नौज के तिर्वा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में घायल एक युवक की सोमवार की रात मौत हो गई। हादसे में मृतक के चाचा और चेचेरा भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका कानपुर में एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। युवक का शव घर पहुंचा परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए कन्नौज मॉर्च्यूरी भेज दिया। मामा के घर जाते समय हुई थी घटना तालग्राम थाना क्षेत्र के मुंडाला गांव निवासी ऋषभ सिंह (18) पुत्र सुखदेव सिंह 21 मार्च की शाम 5 बजे अपने चाचा दम्मी लाल (30) पुत्र मुलायम सिंह के साथ तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के सिकरोरी गांव स्थित अपने मामा के घर जा रहे थे। बाइक दम्मी लाल चला रहे थे। सियापुर मोड़ के पास उन्हें ऋषभ का चचेरा भाई अर्पित सिंह (18) मिल गया। तीनों सड़क किनारे बाइक खड़ी कर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया। वहां से हालत गंभीर होने पर ऋषभ और अर्पित को कानपुर रेफर कर दिया गया। कानपुर के निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज कानपुर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान सोमवार देर शाम ऋषभ की मौत हो गई। अर्पित की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। मंगलवार सुबह ऋषभ का शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां पिंकी बेटे का शव देखकर बेसुध हो गईं। ऋषभ अपने भाई-बहनों में सबसे छोटा था। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया - यह घटना तिर्वा कोतवाली क्षेत्र की है, इसलिए संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मजदूरों की कब्रगाह बना कोल्ड स्टोरेज, 5 घंटे तक कोहराम:हर तरफ चीख-पुकार मची, प्रयागराज में धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे थे लोग
    Next Article
    गोरखपुर भाजपा नेता हत्याकांड, परिवार 25 को करेगा प्रदर्शन:पार्षद को गिरफ्तार करने की मांग, लोग बोले गलत फंसाया जा रहा है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment