Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में हुआ यूपी डांस चैंपियनशिप का आयोजन:डांस में प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर, 51 हजार के पुरस्कार बांटे गए

    2 hours ago

    2

    0

    कन्नौज में “यू.पी. डांस चैंपियनशिप 2026” ने शहर को कला, संगीत और नृत्य के रंगों से सराबोर कर दिया। मुक्ता काशी रोमा स्मारक में आयोजित इस प्रतियोगिता का आयोजन राइजिंग डांस एकेडमी द्वारा किया गया। जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों से आये प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। यह प्रतियोगिता कन्नौज में पहली बार इतने बड़े मंच पर आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण रहे। जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया रहे। देखें, 3 तस्वीरें… इस डांस प्रतियोगिता में नेपाल, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, बिहार, असम, सिक्किम, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों से प्रतिभागी पहुंचे। मंच पर शास्त्रीय, लोक, बॉलीवुड, हिप-हॉप, फ्रीस्टाइल एवं फ्यूजन डांस की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के विशेष निर्णायक के रूप में प्रसिद्ध डांस जज ए.के. नेपो (दीपक शाही) मौजूद रहे। प्रतियोगिता में कुल 51 हजार की नकद पुरस्कार राशि वितरित की गई। ये प्रतियोगिता जूनियर एवं सीनियर श्रेणी में कराई गई। जूनियर श्रेणी में ईशु बीबीसी प्रथम, टीडीसी गैंग द्वितीय और पीटू बीबीसी तृतीय स्थान पर रहे। जबकि सीनियर श्रेणी में माही बीबीसी प्रथम, अंकित सक्सेना द्वितीय और एक्स अर्जुन तृतीय स्थान पर रहे। इस आयोजन का संचालन राइजिंग डांस एकेडमी के संचालक एलेक्स हॉप (शुभम सिंह) और उनकी टीम द्वारा किया गया। यहां मुख्य अतिथि असीम अरुण ने कहा कि कन्नौज में इस प्रकार की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच देता है और जिले की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाता है। इस मौके पर अवधेश कुमार मिश्रा, उपेंद्र कुमार मिश्रा, डॉ. संजय शुक्ला, शैलेन्द्र द्विवेदी, अभिमन्यु ठाकुर, शिवाय द्विवेदी, गोविंद मिश्रा, मदी, निहाल, मोनू, अमन, प्रियांशु, अंकित सिंह, सारिका सिंह, सुजीत, शिखा समेत कई लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में आज बारिश के साथ चलेंगी तेज हवाएं:मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, पारा भी नीचे आएगा
    Next Article
    नोएडा में चार डीसीपी के कार्यक्षेत्र में बदलाव:डीसीपी नोएडा नारकोटिक्स और एफआरआरओ भी देखेंगे, कई के क्षेत्र में और बदलाव होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment