Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज में किसान का शव पेड़ पर लटका मिला:परिजनों का आरोप- आलू की फसल में नुकसान के कारण दी जान

    2 hours ago

    1

    0

    कन्नौज जिले के सकरावा थाना क्षेत्र के नगला विशुना गांव में एक किसान का शव खेत किनारे पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने उन्हें इटावा जिले के सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार का आरोप है कि किसान ने आलू की फसल में हुए नुकसान के कारण आत्महत्या की है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय वेद प्रकाश के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वेद प्रकाश ने अपने 11 बीघा खेत में आलू की खेती की थी। इस बार आलू के दाम काफी गिर गए, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ। इसी परेशानी के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। परिजनों ने यह भी बताया कि वेद प्रकाश की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। इटावा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और फिर परिजनों के सुपुर्द किया। वेद प्रकाश के परिवार में उनकी पत्नी मंजू देवी और दो बेटे आशिक (13) व अमन (6) हैं। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। परिवार में मातम पसरा हुआ है। गुरुवार देर शाम परिजन वेद प्रकाश का शव लेकर गांव पहुंचे। इस मामले पर सकरावा थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही हलका इंचार्ज को गांव भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, थाना प्रभारी ने फिलहाल किसी सुसाइड नोट की जानकारी होने से इनकार किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में DM-SSP सड़क पर उतरे:नवरात्र और ईद के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
    Next Article
    भाकियू महासचिव-जिलाध्यक्ष समेत 5 गिरफ्तार:55 कार्यकर्ताओं का शांति भंग में चालान, खनन पट्टे का विरोध करने पर कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment