Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किन्नर ने दोस्तों से शादीशुदा प्रेमी की हत्या करवाई:बुलंदशहर में बोला- रिलेशन का दबाव बना रहा था; गड्‌ढे में दफन मिली लाश

    10 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में एक किन्नर ने अपने प्रेमी की उसके दोस्तों से हत्या करवा दी। किन्नर ने प्रेमी को बहाने से बुलाया। दोस्तों के साथ शराब पार्टी की, फिर लाठी-डंडे और लात-घूंसे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए युवक का सिर और चेहरा ईंट से कूच डाला और शव को जंगल में दफना दिया। घटना मंगलवार रात की है। बुधवार को पुलिस ने ट्रांसजेंडर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया- किन्नर का दो लड़कों से अफेयर था। जिसकी हत्या हुई है, वह किन्नर से रिलेशन बनाने का दबाव बना रहा था। पीछा छुड़ाने के लिए किन्नर ने उसकी हत्या करवा दी। युवक के लापता होने पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सीसीटीवी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम कराया है। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र की है। देखें 3 तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला मंगलवार को साक्षर की लाश बरामद हुई जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में बिलसूरी गांव है। यहां रहने वाले साक्षर कौशिक (24) का शव मंगलवार को जंगल से बरामद हुआ था। साक्षर कौशिक की डेढ़ साल पहले शिवानी से शादी हुई थी। उनका अभी कोई बच्चा नहीं हुआ था। पिता संजीव कौशिक ड्राई क्लीन की दुकान चलाते हैं। वह भी पिता की मदद करता था। 30 मार्च को साक्षर का दोस्त देवेश उसके घर पहुंचा और अपने साथ ले गया। देवीपुरा के एक सीसीटीवी कैमरे में करीब 10:48 बजे दोनों साथ जाते हुए भी कैद हुए। इसके बाद साक्षर घर नहीं लौटा। मंगलवार को साक्षर के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने देवेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। देवेश साक्षर का पड़ोसी है। पुलिस ने जब सख्ती से देवेश से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी देवेश के कबूलनामे के आधार पर पुलिस किन्नर अमन उर्फ अवंतिका (30), दीपक (23), शुभम (26) तक पहुंची। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने साक्षर की हत्या कर शव को जमीन में गाड़ने की बात स्वीकार कर ली। देवेश ने बताया, उसने अपने दोस्तों दीपक और शुभम के साथ मिलकर चंदेरु गांव के बाग में शराब पार्टी की थी। पार्टी के दौरान साक्षर से विवाद हो गया, जिसके बाद तीनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। शव को जमीन में दबा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुदाई कराई और शव बरामद किया। किन्नर अवंतिका पर संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था साक्षर एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया, साक्षर का शव गलने लगा था, इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि हत्या किस तरह की गई। उन्होंने बताया, किन्नर अमन घटनास्थल पर पहले से मौजूद था। दीपक और शुभम के साथ मिलकर चारों ने साक्षर की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसके शव को पास के ही एक बगीचे में गड्ढा खोदकर दबा दिया था। पूछताछ में यह भी सामने आया कि किन्नर अमन का साक्षर और दीपक दोनों के साथ संबंध था। साक्षर अमन उर्फ आवंतिका पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर दीपक से अमन ने बात की और साक्षर की हत्या की साजिश रची गई। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। बाद में जेल भेज दिया गया। अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ------------------------------ ये खबर भी पढ़िए… चोर का पीछा कर रहे सिपाही के दोनों पैर कटे:गोंडा स्टेशन पर आरोपी हिरासत से भागा, सिपाही पकड़ने दौड़ा तो ट्रेन की चपेट में आया यूपी के गोंडा रेलवे स्टेशन पर पुलिस हिरासत से भाग रहे चोर को पकड़ने की कोशिश में GRP सिपाही ट्रेन की चपेट में आ गया। उसके दोनों पैर कट गए। एक पैर कटकर अलग हो गया, जबकि दूसरा खाल के सहारे लटका है। घटना मंगलवार रात 12 बजे की है। जख्मी होने के बाद भी सिपाही आकाश सिंह (29) ने चोर सुनील कुमार (35) को पकड़ लिया। चीख-पुकार सुनकर जीआरपी स्टेशन से पुलिसवाले आ गए। उन्होंने चोर को दबोच लिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में डबल मर्डर में तीन को फांसी:विवेचक एसीपी सुकन्या-थाना प्रभारी विनोद कुमार पर दर्ज होगा वाद, साक्ष्यों से की छेड़छाड़
    Next Article
    मैनेजर बोला- पति-पत्नी बताकर होटल में रुके थे मुस्कान-साहिल:जज के सामने बयान दिए, मेरठ के सौरभ मर्डर केस में अब 21वीं गवाही होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment