Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:कपड़ा फाड़ होली खेली, वकील और इंस्पेक्टर में झड़प; दुबई में फंसे कारोबारी ने मदद मांगी

    4 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर में आज (बुधवार) की बड़ी खबरें… कानपुरिया अंदाज में लोग होली की मस्ती में डूबे नजर आए। सबसे ज्यादा बच्चे रंगों और पिचकारियों का मजा लेते दिखे। कोई चेहरे पर मुखौटा लगाकर तो कोई रंगीन बाल लगाकर होली के रंग में दिखा। आर्यनगर में DJ के गानों पर लोगों ने जमकर होली खेली। कपड़ा फाड़ कर रंग लगाए। किदवई नगर में सामने आए फर्जी मार्कशीट गिरोह कांड में थाने लाए गए अधिवक्ता बाबूपुरवा के अजीतगंज निवासी शमशाद अली की पैरवी में यूपी बार काउंसिल उपाध्यक्ष अनुराग पांडेय सहित दर्जनों वकीन थाने पहुंच गए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो भिड़ गए और शमशाद को साथ में ले जाने की बात पर अड़ गए। इस दौरान किदवई नगर इंस्पेक्टर और अधिवक्ता अनुराग पांडेय के बीच खूब झड़प हुई। उधर, युद्ध के बीच दुबई में फंसे कानपुर के सैडलरी कारोबारी अभिजीत कश्यप ने वीडियो जारी कर सरकार से मदद मांगी है। उन्होंने कहा- मैं अभिजीत कश्यप, कानपुर का रहने वाला हूं। मेरा एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट का बिजनेस है। ईरान-इजरायल जंग के कारण दुबई में भी हमले हुए हैं। हमारी एयरलाइंस की फ्लाइटें कैंसिल हो चुकी हैं। UAE सरकार हमारा अच्छे से ख्याल रख रही है। लेकिन अभी हमारे पास वापस अपने देश जाने का अवसर नहीं है। हमारी भारत सरकार से हाथ जोड़ कर विनती है कि हमें और हमारे जैसे सभी भारतवासियों को वापस बुलाया जाए। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों का VIDEO देखने के लिए ऊपर फोटो पर क्लिक करें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:कानपुर देहात के ब्राह्मण गांव में पुलिस ने शुरू की जांच
    Next Article
    झांसी में विधायक ने बजाए मंजीरे, अधिकारियों ने किया डांस,VIDEO:होली के रंगों में रंगा झांसी, भिजपुरी और हरियाणवी गानों पर नाचे युवा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment