Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के डीसी लॉ कॉलेज में परीक्षा शुल्क पर बवाल:छात्रों ने अवैध वसूली का लगाया आरोप, आंदोलन की चेतावनी

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के डीसी लॉ कॉलेज में परीक्षा शुल्क के नाम पर कथित अवैध वसूली का मामला गरमा गया है। विधि छात्र मोर्चा ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर शासन द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक रकम वसूलने का आरोप लगाया है। शनिवार को छात्रों ने इस संबंध में विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी भरा ज्ञापन सौंपा। छात्र नेता अनस शाहू ने बताया कि विधि छात्र मोर्चा ने सूचना का अधिकार (RTI) के तहत विश्वविद्यालय से परीक्षा शुल्क से जुड़ी जानकारी मांगी थी। जवाब में विश्वविद्यालय ने उत्तर प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2022 में तय शुल्क का विवरण दिया, लेकिन छात्रों का कहना है कि वास्तविक स्थिति इससे बिल्कुल अलग है। उनका आरोप है कि कॉलेज प्रशासन लंबे समय से छात्रों से तय शुल्क से अधिक पैसे वसूल रहा है। इसके पुख्ता साक्ष्य भी विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपे गए हैं। ज्ञापन देने पहुंचे तो हुई नोक-झोंक छात्रों ने कहा कि प्रशासन ने जो शुल्क चार्ट दिखाया है, वह सिर्फ औपचारिकता है, जबकि जमीन पर छात्रों से मनमाने तरीके से अतिरिक्त शुल्क लिया जा रहा है। जब विधि छात्र मोर्चा के कार्यकर्ता ज्ञापन देने विश्वविद्यालय पहुंचे, तो सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इससे परिसर में तनाव का माहौल बन गया और छात्रों व सुरक्षाकर्मियों के बीच जमकर नोक-झोंक हुई। स्थिति बिगड़ती देख छात्र नेता अभिजीत राय मौके पर पहुंचे और प्रशासन से बातचीत की। इसके बाद चीफ प्रॉक्टर शशिकांत त्रिपाठी और सुरक्षा प्रभारी अंकित त्रिवेदी ने छात्रों से ज्ञापन लिया और मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। पहले भी की थी शिकायत छात्रों ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर पहले भी जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन वहां से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे छात्रों में नाराजगी और बढ़ गई है। विधि छात्र मोर्चा के अनुज त्रिपाठी ने कहा कि यदि जल्द ही अवैध वसूली बंद नहीं हुई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो छात्र बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि छात्र अब चुप नहीं बैठेंगे। जरूरत पड़ी तो हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज और विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी। इस दौरान कुशाग्र द्विवेदी, शुभम सिंह, प्रशांत राजावत, अमन बाजपेयी, आकर्षण यादव, जयसिंह और सूर्यांश कश्यप सहित दर्जनों छात्र मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न पहले दिन की होमगार्ड परीक्षा:3 दिन में 6 पालियों में 1.20 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
    Next Article
    बलिया नगर सीट पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह नापसंद:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार आनंद स्वरूप शुक्ल, सपा से अरविंद गिरी पहली पसंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment