Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:ऑर्डनेंस फैक्ट्री के पास सब्जी मंडी में 20 दुकानें जलीं, पति ने डंडे से पीटकर पत्नी को मार डाला

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल (सोमवार) की बड़ी खबरें…किडनी ट्रांसप्लांट केस में दलाल शिवम अग्रवाल के मोबाइल से 3 नए वीडियो मिले, जिसमें किडनी निकालने वाला डॉक्टर अफजल 15 लाख के नोटों की गड्डियों पर लेटा दिखा। किडनी कांड के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कल्याणपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 अवैध अस्पताल सीज किए। सबसे बड़े राजदार मेरठ के परवेज सैफी को पुलिस ने अरेस्ट किया। बिधनू में एक पिता ने अपनी 8 साल की बेटी की तंत्र-मंत्र के नाम पर बलि देने की कोशिश की। शनिवार शाम आई भारी आंधी-बारिश के कई घंटे बीत जाने के बाद भी कई इलाकों में बिजली नहीं...लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसे। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। सिलसिलेवार पढ़ें सभी खबरें… 01) कानपुर में ऑर्डनेंस फैक्ट्री के पास लगी भीषण आग:सिलेंडर फटे, 20 दुकानें जलीं; कारोबारियों के नोट जलकर राख हुए कानपुर की फूलबाग फल मंडी में सोमवार शाम को भीषण आग लग गई। ऑर्डनेंस फैक्ट्री के बगल में 20 से ज्यादा दुकानें जलकर खाक हो गईं। 25 ठेले और कुछ बाइकें भी जल गईं। फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शाम करीब 6 बजे शार्ट सर्किट से आग लगी। कुछ ही देर में दुकानें धू-धू कर जलने लगीं। 30-40 फीट तक आग की लपटें उठने लगीं। घरेलू गैस के 4 सिलेंडरों में ब्लास्ट हुआ। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची कई थानों की पुलिस फोर्स ने फल मंडी को खाली कराया। दुकान जलने के बाद एक महिला दुकानदार बेहोश हो गई। एक महिला दुकानदार का 5 लाख कैश और जेवर जल गया। अन्य दुकानदारों के नोट जलकर भी राख हो गए। पूरी खबर पढ़ें 02) कानपुर में किडनी निकालने वाला डॉक्टर नोटों पर लेटता था:बिस्तर पर गड्डियों से हवा करता दिखा अफजल; दलाल से 3 VIDEO मिले कानपुर किडनी ट्रांसप्लांट केस में 3 नए वीडियो मिले हैं। ये सभी वीडियो दलाल शिवम अग्रवाल के मोबाइल से मिले हैं। कुछ ऐसी चैट भी मिली हैं, जो इस काले कारोबार का खुलासा करती हैं। इसमें किडनी निकालने वाला डॉक्टर अफजल दिख रहा है। वह नोटों की गड्डियों पर लेटा है। बेड पर करीब 15 लाख रुपए चादर की तरह बिछे दिख रहे हैं। दूसरे वीडियो में दक्षिण अफ्रीका की मरीज अरेबिका रोते हुए नजर आ रही। एंबुलेंस का ड्राइवर शिवम अग्रवाल आला (स्टेथोस्कोप) लगाकर उसका चेकअप कर रहा है। कह रहा है कि तुम्हें इंजेक्शन देना पड़ेगा। अरेबिका आहूजा हॉस्पिटल में किडनी ट्रांसप्लांट करा चुकी है। पूरी खबर पढ़ें 03) किडनी कांड के बाद बड़ी कार्रवाई, 3 हॉस्पिटल सीज:कानपुर में कई को नोटिस, OT में मिला बिस्तर, घर में चल रहा था अस्पताल कानपुर में किडनी कांड के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कल्याणपुर क्षेत्र में अवैध अस्पतालों पर बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार को एसीएमओ रमित रस्तोगी के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ कई अस्पतालों में छापेमारी की गई। इस दौरान तीन अस्पतालों को सीज किया गया, जबकि अन्य को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। छापेमारी के दौरान एक मकान में संचालित अस्पताल में गंभीर अनियमितताएं मिलीं। जांच में ऑपरेशन थिएटर (ओटी) के अंदर बिस्तर रखा मिला और साथ ही मेडिकल स्टोर भी संचालित पाया गया। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए पहले ओटी सीज करने के आदेश दिए गए, लेकिन मौके पर विवाद के बाद पूरे अस्पताल को ही सीज कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें 04) 75 हजार में कपड़े-झूला खरीदा, बेटी की बलि की कोशिश:कानपुर में नहर किनारे चीख सुन दौड़े ग्रामीण; परिवार बोला- आरोपी पिता मानसिक बीमार कानपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक पिता ने अपनी 8 साल की बेटी को तंत्र-मंत्र के नाम पर बलि देने की कोशिश की। बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसकी जान बचाई। दैनिक भास्कर के परिजनों से बात की तो सामने आया- आरोपी पिता मानसिक बीमारी से जूझ रहा है और उसका इलाज भी चल रहा है। दैनिक भास्कर टीम जब कानपुर शहर से करीब 18 किलोमीटर दूर बिधनू कस्बे पहुंची, तो घटनास्थल पर नहर किनारे सन्नाटा पसरा था। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार को सौरभ नाम का व्यक्ति अपनी बेटी को नए कपड़े पहनाकर यहां लाया था। पूरी खबर पढ़ें 05) बीमारी छिपाकर शादी की, अब किडनी मांग रहा पति:कानपुर में पत्नी बोली- 30 लाख मांगे, गहने ले लिए; लखनऊ के युवक पर FIR कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न और गंभीर बीमारी छिपाकर शादी करने का मामला सामने आया है। महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता का कहना है कि शादी से पहले पति की किडनी की गंभीर बीमारी छिपाई गई और बाद में उससे 30 लाख रुपये या किडनी की व्यवस्था करने का दबाव बनाया गया। पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी 22 जून 2023 को लखनऊ निवासी निशांत कुमार से हुई थी। महिला का आरोप है कि शादी के बाद पति का व्यवहार असामान्य था और लंबे समय तक सामान्य वैवाहिक संबंध नहीं बने। पूछने पर पति ने टालमटोल की और दूसरी शादी तक की बात कही। पूरी खबर पढ़ें 06) कानपुर के कई इलाकों में 48 घंटे से बिजली-पानी नहीं:दो दिन पहले आई आंधी-बारिश के बाद हालत नहीं सुधरे, 600 रुपये में पानी की टंकी दो दिन पहले शनिवार शाम आई भारी बारिश और ओलावृष्टि ने औद्योगिक नगरी कानपुर की कमर तोड़ दी है। यह सिर्फ एक प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि नगर निगम और केस्को (KESCO) की व्यवस्थाओं की पोल खोलने वाली घटना साबित हुई है। शहर के अलग-अलग इलाकों में 100 से ज्यादा पेड़ धराशायी हो गए। बिजली के दर्जनों पोल उखड़कर गिर गए। इस तबाही के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी कई इलाके पूरी तरह अंधेरे में डूबे हैं। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। शहर में बिजली गुल होने से घरों की टंकियां खाली हो गई हैं, जिसके कारण पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। पूरी खबर पढ़ें 07) बिजली न आने पर HBTU वेस्ट कैंपस में हंगामा:छात्र बोले- परीक्षा टाली जाए, CSA के दो हॉस्टल की मेस हुई ठप हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (HBTU) और चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (CSA) में आंधी-बारिश से बिजली कट गई। एचबीटीयू वेस्ट कैंपस में 24 घंटे से भी ज्यादा समय से बिजली न आने से नाराज छात्रों ने रविवार देर रात जमकर हंगामा किया। छात्रों ने सोमवार से होने वाली परीक्षा को टालने की मांग की। इसके अलावा सीएसए के हास्टलों में बिजली न आने से पानी नहीं आया और मेस नहीं चल पाया। फिर टैंकर मंगाकर पानी की व्यवस्था करानी पड़ी। पूरी खबर पढ़ें 08) कानपुर में पति ने पत्नी की हत्या की:बेटी के साथ खेत पर गई थी, छिप कर बैठा था; डंडे से पीटकर मार डाला कानपुर में पारिवारिक कलह के चलते एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना सोमवार को महाराजपुर थाना क्षेत्र के भेवली गांव में हुई। पूरी खबर पढ़ें 09) मैं तेरे सामने मरना चाहता हू्ं...कहकर पति ने जान दी:कानपुर में पत्नी बोली- मैं बच्चे को बताऊंगी कि तेरा बाप कायर था, 3 बार की VIDEO कॉल कानपुर में पत्नी मायके से नहीं लौटी तो फोन पर पति से झगड़ा हो गया। इसके बाद युवक ने पत्नी को 45 मिनट तक वीडियो कॉल की। वीडियो कॉल न उठाने पर उसने वॉट्सऐप पर लिखा- मैं तेरे सामने फांसी लगाकर मरना चाहता हूं, वीडियो कॉल कर और अभी देख। इसके बाद पत्नी ने मैसेज किया- ठीक है, अगर तुम्हे मरना है तो मरो…मैं अपने बच्चे को बताऊंगी कि उसका बाप कायर था। इसके बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना शनिवार रात सेन पश्चिम पारा क्षेत्र की है। रविवार सुबह शव फांसी पर लटका देखा। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की, मौके से सबूत जुटाए और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पूरी खबर पढ़ें 10) सिलेंडर की किल्लत, कानपुर में लंबी लाइन:खाली हाथ लौट रहे उपभोक्ता, एक महीने से नहीं मिल रहे सिलेंडर, ब्लैक मार्केटिंग के आरोप कानपुर शहर में रसोई गैस की किल्लत ने आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन घंटों धूप में खड़े रहने के बाद भी लोगों को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि मार्च के शुरुआती दिनों में बुकिंग कराने के बावजूद अब तक डिलीवरी नहीं हुई है। मकबरा निवासी शोएब अहमद ने बताया कि एक महीने पहले गैस बुक कराई थी, लेकिन अभी तक सिलेंडर नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पक्के मकान में चूल्हा जलाना संभव नहीं है, ऐसे में रोज होटल से खाना मंगवाना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि मोबाइल पर डिलीवरी का मैसेज आ जाता है, लेकिन सिलेंडर घर नहीं पहुंचता। एजेंसी के अंदर से महंगे दामों पर गैस बेची जा रही है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    'खून बहता रहा, पहाड़ चढ़ता रहा...', ट्रंप ने सुनाई पायलट की सर्वाइवल स्टोरी
    Next Article
    CSJMU का म्यूजिक डिपार्टमेंट साउंड रिकार्डिंग में देगा सर्टिफिकेट:बैचलर में जुड़े वायलिन और सितार, एडमिशन शुरु, कराएं रजिस्ट्रेशन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment