Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:PSIT कॉलेज में छात्रों का हंगामा, शिक्षामित्रों को मिले सैलरी के चेक; सपा जिलाध्यक्ष का इस्तीफा

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर में कल (मंगलवार) की बड़ी खबरें…कानपुर में पालतू कुत्ता जर्नन शेफर्ड रॉबर्ट ने एक महिला को दोनों हाथों के साथ शरीर पर कई जगह नोच डाला। सुबह से बादल छाए हैं। ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को तेज हवाओं के साथ आंधी, बिजली चमकने और बारिश होने की संभावना है। PSIT कॉलेज में सिक्योरिटी मनी के नाम पर 20 हजार रुपए अतिरिक्त जमा कराने की मांग को लेकर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। अब पढ़िए सिलेसिलेवार खबरें… 1. मालकिन के हत्यारे जर्मन शेफर्ड ने अब बहू को नोचा: दादी को मार डाला और मां गंभीर, नगर निगम की टीम पहुंची; बेटे ने हवाले नहीं किया कानपुर में पालतू कुत्ता जर्नन शेफर्ड रॉबर्ट ने एक महिला को दोनों हाथों के साथ शरीर पर कई जगह नोच डाला। पिछले साल उसने इसी महिला की बुजुर्ग सास मोहिनी त्रिवेदी (91) को नोच-नोच कर मार डाला था। अब उसने बहू पर हमला किया है। उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी पहले घर और फिर अस्पताल पहुंची। कुत्ता के अटैक के बाद भी घायल बुजुर्ग महिला का बेटा कुत्ते को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। मंगलवार सुबह नगर निगम की टीम कुत्ते को लेने पहुंची, लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला। नगर निगम की टीम करीब एक घंटा इंतजार करने के बाद लौट गई। पुलिस की जांच में सामने आया है कि उसने अस्पताल में भी अपनी मां को झूठ बोलकर एडमिट कराया है। उसने अस्पताल में बताया कि मां खाने घर के बाहर डालने गई थीं तो स्ट्रीट डॉग्स ने नोच लिया है। आज सुबह नगर निगम की टीम कुत्ते को पकड़ने पहुंची तो बेटे ने दरवाजा नहीं खोला। टीम वापस हो गई। पढ़िए पूरी खबर… 2. बैंककर्मियों के लैपटॉप से ट्रांजेक्शन करता था साइबर ठग, VIDEO: इनामी साइबर ठग संग मैनेजर शराब पार्टी करते थे, 2.11 करोड़ फ्रीज बर्रा से फरार साइबर ठग राजबीर सिंह यादव बड़ा जालसाज निकला। वह बैंककर्मियों के लैपटॉप से खुद ही खाते खोलता था। साइबर ठगी की रकम का ट्रांजेक्शन करता था। इसका खुलासा पुलिस की जांच में हुआ है। पुलिस के हाथ अब दो वीडियो लगे हैं। वीडियो एक फ्लैट का बताया जा रहा है। इसमें यूनिटी स्मॉल बैंक फाइनेंस स्वरूप नगर के रिलेशनशिप मैनेजर कल्याणपुर निवासी आशीष कुमार शराब पीते दिख रहा है। उसके पास बैठा बर्रा का राजबीर सिंह यादव उसके लैपटॉप से ट्रांजेक्शन कर रहा है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो एक्सिस बैंक कन्नौज के ऑपरेशनल हेड बहराइच जरबल रोड निवासी धर्मेंद्र सिंह बना रहा है। बर्रा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रवीन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि एक दूसरा वीडियो डांस बार का है, जिसमें बैंककर्मी और ठग डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो कहां के हैं, इनकी जांच की जा रही है। फरार चल रहे राजबीर पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। पढ़िए पूरी खबर… 3. NEET की तैयारी कर रहे स्टूडेंट ने सुसाइड किया: कानपुर में कमरे में लटकता मिला शव, B.Tech कर रहे भाई के साथ रहता था पनकी में बड़े भाई के साथ रहकर NEET की तैयारी कर रहे छात्र का शव सोमवार रात फंदे पर लटकता मिला। घटना के समय बड़ा भाई गांव गया हुआ था। सोमवार देर रात वह घर लौटा तो भाई का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच कर परिजनों को जानकारी दी। छात्र मूलरूप से वाराणसी जनपद का रहने वाला था। दो साल से यहां रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। घटना की जानकारी पाकर मंगलवार सुबह परिजन पनकी पहुंचे। उन्होंने घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई है। पढ़िए पूरी खबर… 4. कानपुर में सुबह से बादल छाए, ठंडी हवाओं से राहत: 24 घंटे में 5 डिग्री सेल्सियस तापमान गिरा, आज भी आंधी-बारिश के आसार कानपुर में सुबह से माैसम बदला हुआ है।बादल छाए हुए हैं। पिछले दिनों की तुलना में आज ठंडी हवाएं चल रही हैं। भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिक बताते हैं कि दिन में धूप निकलेगी लेकिन वह नरम रहेगी। इस समय का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के करीब है। सुबह आसमान में बादल छाने और ठंडी हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। घर से बाहर निकले लोगों ने हल्की ठंडक महसूस की। मौसम खुशनुमा बना रहा। सुबह 10:30 बजे तक बादलों की आवाजाही जारी रही, जिससे धूप का असर कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को तेज हवाओं के साथ आंधी, बिजली चमकने और बारिश की संभावना है। पढ़िए पूरी खबर… 5. 7 माह से जेल में बंद इंस्पेक्टर सभाजीत को जमानत: वक्फ संपत्ति पर अखिलेश दुबे की मदद का आरोप था, हाईकोर्ट से राहत मिली चर्चित अधिवक्ता अखिलेश दुबे को वक्फ की संपत्ति पर कब्जा कराने के आरोपी सस्पेंड इंस्पेक्टर सभाजीत मिश्रा को सात महीने बाद हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। सभाजीत को 12 सितंबर की देर रात पुलिस ने गिरफ्तार कर दूसरे दिन जेल भेजा था। पढ़िए पूरी खबर… 6. कानपुर ग्रामीण सपा जिला अध्यक्ष का इस्तीफा: बिठूर से चुनाव की तैयारी, मुनींद्र शुक्ला बोले- राष्ट्रीय अध्यक्ष के कहने पर फैसला लिया कानपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) की ग्रामीण जिला इकाई के अध्यक्ष मुनींद्र शुक्ला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सोमवार को वह लखनऊ पहुंचे और प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। अब वह बिठूर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इस्तीफा देने के बाद मुनींद्र शुक्ला ने कहा- जब तक नए अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो जाती, तब तक वह संगठन की जिम्मेदारियां संभालते रहेंगे। वह पहले भी बिठूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। पढ़िए पूरी खबर… 7. डंपर की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल: कानपुर-सागर हाईवे पर हुआ हादसा, हैलट में मां का इलाज कराने आया था कानपुर-सागर हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों उछलकर सड़क पर जा गिरे। इस दौरान मां डंपर की चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। घटना के चलते हाईवे पर लंबा जाम लग गया। फतेहपुर के अमौली थाना क्षेत्र के रुरा गांव निवासी किसान रामबाबू की पत्नी सुशीला (56) अपने बेटे अशोक के साथ कानपुर आई थीं। अशोक ने बताया कि मां के मुंह में पिछले तीन महीने से छाले थे, जो ठीक नहीं हो रहे थे। कई जगह इलाज के बाद हमीरपुर में डॉक्टर ने कैंसर की आशंका जताई और बायोप्सी कराने की सलाह दी। इसके बाद वह मां को लेकर हैलट अस्पताल पहुंचा, लेकिन ओपीडी का समय खत्म हो गया था। बायोप्सी कराने के बाद वह मां को लेकर वापस घर लौट रहा था। पढ़िए पूरी खबर… 8. कानपुर में शिक्षामित्र सम्मान समारोह: मंत्री योगेंद्र उपाध्याय बोले-हिंदू और महिला हित की बात करने वाला ही देश पर राज करेगा कानपुर के मर्चेंट चैंबर हॉल में रविवार को शिक्षामित्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के प्रभारी और उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजों और राजनीतिक हालात पर टिप्पणी की। योगेंद्र उपाध्याय ने कहा- जो हिंदू हित और महिला हित की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों की यह हार है। पढ़िए पूरी खबर… 9. PSIT में 20 हजार की सिक्योरिटी मनी पर बवाल: स्टूडेंट सड़क पर उतरे, 6 छात्रों को बाहर किया गया; अटेंडेंस 90% होने की शर्त कानपुर के प्राणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (PSIT) में सोमवार को छात्रों ने जमकर हंगामा किया। मामला फीस के साथ 20 हजार रुपए अतिरिक्त सिक्योरिटी मनी जमा कराने की मांग का था। जैसे ही छात्रों को इस अतिरिक्त राशि की जानकारी मिली, सैकड़ों छात्र कैंपस की सड़कों पर उतर आए और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप है कि यह 20 हजार रुपए अटेंडेंस के नाम पर लिए जा रहे थे। उन्हें बताया गया था कि अगर 90 प्रतिशत उपस्थिति नहीं रही तो यह रकम जब्त कर ली जाएगी। इस फैसले से छात्रों में भारी नाराजगी फैल गई। देर रात तक छात्र कैंपस में प्रदर्शन करते रहे और फैसले को वापस लेने की मांग पर अड़े रहे। हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को शांत कराया। पढ़िए पूरी खबर… 10. कानपुर सेंट्रल से 8 ट्रेनें निरस्त, 30 के रूट डायवर्ट: ग्वालियर और मुंबई के ट्रेनों के संचालन में बदलाव, गर्मियों में यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी कानपुर में गर्मी के मौसम में यात्रियों के लिए एक बुरी खबर है। अब कानपुर आने वाले 8 ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है। जबकि 30 ट्रेनों का रूट डायवर्जन कर दिया गया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। गोंडा-बुढ़वल खंड में तीसरी लाइन कनेक्टिविटी के लिए किए जा रहे प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम हो रहा है। इसीलिए रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है। इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह काम रेलवे लाइन की क्षमता बढ़ाने और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए हो रहा है। इसी से कई प्रमुख ट्रेनों पर असर पड़ा है। कुछ ट्रेनों को निर्धारित तिथियों पर पूरी तरह निरस्त किया गया है। कुछ के संचालन समय में देरी से भी चलेगी। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंतिम संस्कार से पहले शव को परिजनों ने पहचाना:सड़क हादसे में गई थी जान, सीतापुर से मुक्तिधाम पहुंचा छोटा भाई
    Next Article
    थलापति विजय की जीत का ब्लूप्रिंट थी 8 साल पुरानी फिल्म, यही से तय हुआ 2026 का रोडमैप, रील कहानी को बनाया रियल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment