Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के औद्योगिक क्षेत्रों में 40 करोड़ की वसूली,:विकास पर खर्च हुए सिर्फ 27 करोड़, रूमा-भौंती में जलभराव का स्थायी समाधान की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में औद्योगिक क्षेत्रों से नगर निगम ने पिछले तीन वर्षों में करीब 40 करोड़ रुपये की कर वसूली की है। इसके मुकाबले दादानगर, फजलगंज और पनकी औद्योगिक क्षेत्रों में करीब 27 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए गए हैं। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में बुधवार को नवीन सभागार में हुई जिला व्यापार बंधु एवं उद्योग बंधु की बैठक में नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने यह जानकारी दी। बैठक में औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अलग-अलग औद्योगिक क्षेत्रों में हुई कर वसूली और खर्च की गई धनराशि का ब्योरा उपलब्ध कराने की मांग की। औद्योगिक क्षेत्रों में 27 करोड़ विकास पर खर्च फीटा के महासचिव उमंग अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक औद्योगिक क्षेत्र में हुई कर वसूली और वहां कराए गए विकास कार्यों का अलग-अलग विवरण मिलना चाहिए। इससे यह आकलन करने में आसानी होगी कि संबंधित क्षेत्र में कितनी धनराशि खर्च की गई है। इस पर डीएम ने नगर निगम को औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ विकास कार्यों का विवरण साझा करने के निर्देश दिए। रूमा और भौंती में जलभराव से मिलेगी राहत बैठक में रूमा और भौंती औद्योगिक क्षेत्रों में जलभराव की समस्या का मुद्दा भी उठा। डीएम ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से इसका स्थायी समाधान निकालने के निर्देश दिए। इसके अलावा पनकी साइट-4 में क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत, भौंती औद्योगिक क्षेत्र में सड़क और नाला निर्माण, भौंती फ्लाईओवर की सर्विस लेन पर रैंप बनाने और भारत पेट्रोलियम डिपो से भौंती, जरौली होते हुए सचेंडी थाने तक सड़क निर्माण के प्रकरणों की समीक्षा की गई। चकेरी औद्योगिक क्षेत्र में पार्क की भूमि के सीमांकन और जलनिकासी की समस्या पर भी चर्चा हुई। डीएम ने सभी प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। 10 लाख तक के बकाये पर 100% ब्याज माफी बैठक में राज्य कर विभाग की ब्याज माफी योजना-2026 की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत 10 लाख रुपये तक के बकाये पर 100 प्रतिशत ब्याज माफी का लाभ दिया जा रहा है। व्यापारियों से इसका अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई। इस पर उमंग अग्रवाल ने मांग की कि बकाया मूलधन को लेकर होने वाले विवादों का भी इसी योजना के तहत निस्तारण किया जाए, ताकि अधिक से अधिक व्यापारी इसका लाभ उठा सकें और विभाग का बकाया भी समाप्त हो सके। इसके अलावा उमंग अग्रवाल ने इस्पात नगर में सड़क, नाली, सीवर और मार्ग प्रकाश जैसी आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विस्तृत रिपोर्ट डीएम को सौंपी और विकास कार्य कराने की मांग की। यह रहे मौजूद बैठक में सीडीओ अभिनव जैन, नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय, एडीएम सिटी सौरभ सिंह, एसडीएम सदर अनुभव सिंह, फीटा के उमंग अग्रवाल, अरुण ओमर और लघु उद्योग भारती के अंकुर अंशवानी, बृजेश अवस्थी, मनोज बंका, हर्षोल अग्रवाल, विनय अग्निहोत्री, मनोज शुक्ला, सुरेश गुप्ता, संदीप अवस्थी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फीस कटने के बाद भी नहीं भरे परीक्षा फॉर्म:समर्थ पोर्टल में तकनीकी खराबी से छात्र परेशान, कई के खाते से 2-3 बार कटी फीस
    Next Article
    लखनऊ में विश्व धरोहर सप्ताह में सम्मानित किए गए विजेता:मंत्री जयवीर सिंह ने दिए पुरस्कार और प्रमाणपत्र, स्थापत्य कला की झलक दिखीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment