Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के यात्रियों को फायदा, गोविंदपुरी होकर गुजरेंगी स्पेशल ट्रेनें:बंगाल-बिहार के लोगों को मिलेगा लाभ, गर्मी को लेकर रेलवे ने जारी किया नोटिफिकेशन

    23 hours ago

    1

    0

    कानपुर शहर के लोगों को गर्मी में यात्रा करने के लिए स्पेशल ट्रेनें शुरू की गई हैं। गर्मी के मौसम में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। इन विशेष ट्रेनों में से कई ट्रेनें गोविंदपुरी स्टेशन होकर गुजरेंगी, ये गाड़ियां बिहार, बंगाल और दिल्ली का सफर तय करेंगी। ट्रेनों के शुरू होने से शहर के यात्रियों को यात्रियों को राहत मिलेगी। उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि गांधीधाम-मालदा टाउन विशेष ट्रेन 19 अप्रैल को गांधीधाम से चलेगी और 21 अप्रैल को मालदा टाउन से वापस रवाना होगी। यह ट्रेन अपने मार्ग में गोविंदपुरी स्टेशन से होकर गुजरेगी। इसके अलावा नई दिल्ली-सुपौल आरक्षित विशेष ट्रेन 17 अप्रैल से 15 जुलाई तक चलाई जाएगी। सुपौल से यह ट्रेन 19 अप्रैल से 17 मई तक प्रतिदिन संचालित होगी। यह ट्रेन भी गोविंदपुरी स्टेशन से होकर जाएगी, जिससे इस रूट के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल से खुरद रोड के बीच भी एक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 19 अप्रैल को आनंद विहार से और 20 अप्रैल को खुरद रोड से रवाना होगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के दिनों में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है, जिससे ट्रेनों में भीड़ हो जाती है। ऐसे में विशेष ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी और सफर भी आरामदायक रहेगा। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाकर टिकट बुक करें और रेलवे द्वारा जारी समय-सारणी की जानकारी लेते रहें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में गभाना टोल पर किसानों की सीओ से धक्का-मुक्की:अलीगढ़ हाईवे पर कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात, अधिकारी समझाने में जुटे
    Next Article
    गाजीपुर में 2 बाइकों की टक्कर में 3 की मौत:शादियाबाद में एक मजार पर लगे उर्स में जाते समय हुआ हादसा, एक घायल वाराणसी रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment