Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 24 घंटे में तीन लोगों ने किया सुसाइड:रिटायर्ड आर्डिनेंस कर्मी ने पिया टॉयलेट क्लीनर, लव मैरिज के 6 महीने बाद युवक ने दी जान

    9 hours ago

    2

    0

    शहर में अलग-अलग स्थानों पर हुई घटनाओं में बुजुर्ग समेत 3 लोगों ने आत्महत्या कर ली। चकेरी में बुजुर्ग ने अवसाद के चलते टायलेट क्लीनर पीकर जान दे दी। सेनपश्चिम पारा में नशे के लती युवक ने जबकि किदवई नगर में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रिटायर्ड आर्डिनेंसकर्मी ने पिया टॉयलेट क्लीनर चकेरी के श्याम नगर रामपुरम निवासी 74 वर्षीय पतीराम रिटायर्ड ऑर्डिनेंसकर्मी थे। परिवार में पत्नी पंचमी देवी और बेटा श्याम कुमार है। पौत्र आयुष ने बताया कि बाबा कुछ दिनों से अवसाद में चल रहे थे। सोमवार को उन्होंने टॉयलेट क्लीनर पी लिया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शराब के लती युवक ने लगाया फंदा सेनपश्चिम पारा के तौधकपुर निवासी 35 वर्षीय अमन पाल चश्मे की दुकान में काम करता था। परिवार में मां चंद्रकली,पत्नी विशाखा और दो बच्चे हैं। साले मनोज मनोज ने बताया कि अमन नशे के लती थे। जिसके चलते आए दिन विवाद होता था। देर रात उन्होंने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने दी जान किदवई नगर बारादेवी निवासी शिवशंकर गुप्ता के 32 वर्षीय इकलौते बेटे रजत ने छह महीने पहले क्षेत्र में रहने वाली नैना से प्रेम विवाह किया था। रजत घर के पास ही पान मसाले की दुकान चलाता था, जबकि पिता नौबस्ता मंडी में दुकान लगाते थे। बुधवार सुबह रजत का पत्नी नैना से विवाद हुआ तो वह मायके चली गई। इस पर रजत ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह करीब 11 बजे पिता लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ से हज यात्रियों की 9वीं फ्लाइट रवाना:हज सचिव बोले- सऊदी में यात्रियों को कोई असुविधा नहीं होगी
    Next Article
    हमीरपुर में महिला से टप्पेबाजी:कोतवाली के पास हुई घटना, आरोपी CCTV में कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment