Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 5 लाख का खोया और रंगीन कचरी सीज:फूड डिपार्टमेंट ने 9 जगहों से छापा मारा, सैंपल जांच के लिए भेजा

    5 hours ago

    1

    0

    होली के त्योहार से पहले मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई करते हुए फूड डिपार्मेंट ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री सीज की है। कानपुर में टीम ने नौ जगहों पर छापेमारी करके पनीर, घी, खोया, रंगीन कचरी, मिल्क केक और ड्रिंकिंग वॉटर के सैंपल लिए। रंगीन कचरी और खोया को सीज किया गया है। सेट किए गए माल की कीमत 5,14000 रूपए है। 960 किलो रंगीन कचरी मिली फ़ूड डिपार्टमेंट के खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अजय मौर्या, संजय वर्मा और रजनीश कुमार राय की टीम ने पनकी साइट-5 स्थित हीना फूड प्रोडक्ट की कचरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट पर अचानक छापा मारा। निरीक्षण के दौरान फैक्ट्री में विभिन्न प्रकार की कचरी का बनते हुए और स्टोर पाई गई। जांच में लगभग 960 किलोग्राम मिक्स रंगीन कचरी पैकिंग के लिए रखी मिली। टीम ने कचरी का एक नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया, जबकि 67,200 रुपए की कचरी को सीज कर दिया गया। फजलगंज से पकड़ा खोया फजलगंज क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए टीम ने बड़ी मात्रा में खोया सीज किया है। टीम ने तीन स्थानों से 549 किलो (1,75,680 रूपए), 349 किलो खोया (1,11,680 रूपए) और 499 किलो (1,59,680 रूपए) का खोया पकड़ा। कोई में मिलावट की आशंका पर सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। वहीं, माल को सीज करते हुए बिक्री से रोका गया है। घी, पनीर व पानी का लिया सैंपल जांच के दौरान ओम पुरवा से पनीर और घी का सैंपल लिया गया। वहीं, रावतपुर गांव से पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर और जहांगीराबाद से मिल्क केक का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। फ़ूड डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि सभी नमूनों को विश्लेषण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट में मानक के विपरीत पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। त्योहारों के मद्देनजर विभाग ने साफ किया है कि मिलावटखोरी और खराब गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों पर अभियान लगातार जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंकज चौधरी ने दिया तीसरी बार क्लीन स्वीप का मंत्र:प्रदेश अध्यक्ष ने विधानसभा चुनावों के लिए जुटने को कहा, गुटबाजी पर चेतावनी
    Next Article
    होलिका दहन 2 मार्च की आधी रात को:रंगों की होली 4 मार्च को, भद्रा और ग्रहण के कारण बदली तिथि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment