Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में आधी-बारिश और ओले गिरे, 3 की मौत:108 पेड़ और 90 बिजली के पोल उखड़े, लगा जाम; शहर में छाया अंधेरा

    9 hours ago

    2

    0

    कानपुर में तेज आंधी के साथ बारिश और ओले ने तीन लोगों को जान ले ली। काकादेव में ऑटो के ऊपर पेड़ गिरने से ऑटो चालक सहित 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ऑटो चालक सोनू (35) और ऑटो में सवार जमुना देवी (62) शामिल हैं। इसके अलावा जमुना देवी की बेटी ज्योत्सना (30) गंभीर रूप से घायल हो गईं। ज्योत्सना चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में फॉर्म मैनेजर के पद पर तैनात हैं। पेड़ को काटकर सभी को ऑटो से बाहर निकाला गया। साथ ही गेहूं और सरसों की फसलों का काफी नुकसान हुआ है। वहीं, गुजैनी हाईवे पर जलभराव में बाइक फिसलने से पीछे से आ रहे ट्रक ने युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। प्रशासन के मुताबिक गोविंद नगर, फजलगंज, मरियमपुर चौराहा और लाल बंगला समेत कई इलाकों में आंधियों के कारण करीब 108 पेड़ और 90 बिजली के पोल उखड़ गए। इससे शहर में अंधेरा छा गया। बारिश के बाद सड़कों पर भीषण जाम लग गया, जिसमें एम्बुलेंस तक फंस गई। तेज बारिश के कारण हैलट हॉस्पिटल के परिसर में पानी भर गया। जलभराव के बीच स्वास्थ्यकर्मियों को मरीजों को स्टेचर पर ले जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, आर्यनगर में एक घर का छज्जा गिरकर कार की छत पर आ पड़ा, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, कानपुर में अब तक 21.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इससे पहले 2 अप्रैल 2023 को शहर में 33.8 मिमी बारिश हुई थी। देखिए 5 तस्वीरें… 5 अप्रैल तक रहेगा ऐसा ही मौसम मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार, बारिश से तापमान में और गिरावट आएगी। मौसम का यह बदला हुआ मिजाज 5 अप्रैल तक बना रह सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में सड़क हादसे में युवक की मौत:शादी का कार्ड बांटकर लौट रहे दो युवकों की बाइक स्कॉर्पियो-टेंपो से भिड़ी, दूसरा गंभीर
    Next Article
    पूरनपुर सीट पर कौन मजबूत, विधायक बाबूराम या कोई और:सपा से आरती महेंद्र या प्रदीप सोनकर? बसपा में किसे दिग्गज मानते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment