Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में आंधी-बारिश से बिजली-पानी का संकट:पूल में मस्ती करते दिखे भाजपा विधायक, लोगों ने उठाए सवाल

    4 hours ago

    2

    0

    कानपुर में शनिवार को आई तेज आंधी और बारिश ने जहां आम जनता की कमर तोड़ दी, वहीं जनप्रतिनिधियों की संवेदनशीलता पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। एक तरफ शहर के कई इलाकों में बिजली गुल है और लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए परेशान हैं, तो दूसरी तरफ गोविंद नगर से भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विधायक अपने समर्थकों के साथ स्विमिंग पूल के अंदर मस्ती करते नजर आ रहे हैं। लहरों के बीच ‘विक्ट्री’ साइन और जयकारे वायरल वीडियो किसी स्विमिंग पूल का बताया जा रहा है। इसमें दिख रहा है कि विधायक सुरेंद्र मैथानी लोगों के एक बड़े समूह के साथ लहरों का आनंद ले रहे हैं। जैसे ही पूल में पानी की तेज लहरें आती हैं, विधायक और उनके समर्थक शोर मचाते हुए झूमने लगते हैं। वीडियो में “जय श्री राम” और “हर हर महादेव” के नारे भी सुनाई दे रहे हैं। बिजली-पानी का संकट, लोग परेशान हैरानी की बात यह है कि यह वीडियो ऐसे समय में सामने आया है, जब शनिवार को आई आंधी के बाद शहर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई है। कई इलाकों में ट्रांसफार्मर फुंक गए हैं और बिजली न होने के कारण घरों में पानी की सप्लाई भी ठप है। लोग नगर निगम और केस्को के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही। ‘जनता त्रस्त, नेता मस्त’ वाला अंदाज सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। यूजर्स लिख रहे हैं कि “जनता त्रस्त है और नेता मस्त हैं।” गर्मी और उमस के बीच बिजली कटने से आम आदमी परेशान है, वहीं विधायक का यह ‘कूल’ अंदाज लोगों को रास नहीं आ रहा। वीडियो में विधायक और उनके साथ मौजूद लोग टी-शर्ट और स्विमिंग ड्रेस में मस्ती करते दिख रहे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। क्या यही है जनसेवा? राजनीतिक गलियारों में भी इस वीडियो की चर्चा है। लोगों का कहना है कि आपदा के समय जनता को उनके हाल पर छोड़कर मनोरंजन करना क्या जनप्रतिनिधि का धर्म है? हालांकि, विधायक की ओर से अभी तक इस वीडियो पर कोई आधिकारिक सफाई नहीं आई है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर ‘जनता बनाम नेता’ की बहस को हवा दे दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में होंडा सिटी कार से 100 किलो गांजा बरामद:50 लाख की खेप के साथ हिस्ट्रीशीटर समेत 5 तस्कर गिरफ्तार
    Next Article
    लखनऊ में मिक्सर ट्रक ने डॉक्टर को रौंदा... VIDEO:पिछला चक्का ऊपर से गुजरा, मौके पर हुई मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment