Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में अगले 7 दिन गर्मी से राहत:प्री मानसून जैसी हवाएं मौसम को कर रहीं ठंडा, धूप भी नरम रही, तापमान लुढ़ककर 30°C पहुंचा

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर में सुबह से तेज हवा चल रही है। हवाओं की गति 8 किलोमीटर प्रति घंटा के करीब है। आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। बादलों के बीच से सूरज लुकाछिपी कर रहा है। नर्म धूप भी निकली हुई है। तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के करीब है शहर के लोगों को मई के पहले सप्ताह तक भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। सुबह से धूप निकलने के बावजूद हल्के बादल छाए रहने और हवाएं चलने से मौसम सुहाना बना हुआ है। बीते दिनों की तुलना में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विशेषज्ञ बताते हैं कि हवाओं को रुख प्री मानसून जैसा है। सीएसए के वेदर डिपार्टमेंट की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। तापमान में आई इस गिरावट से लोगों को तपिश से राहत मिली है। बताते चलें कि अप्रैल महीने में तापमान 44.1 डिग्री तक पहुंचा था। हवाओं ने गर्मी से दी राहत सुबह आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली, लेकिन इसके साथ चल रही ठंडी हवाओं ने गर्मी का असर कम कर दिया। दिन में धूप के साथ 8.2 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। वहीं देर शाम बादल छाने और तेज हवाएं चलने से मौसम और भी खुशनुमा हो गया। रात में भी मौसम सुहाना रात में भी मौसम सुहाना बना हुआ। न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 0.2 डिग्री कम है। रात में तापमान कम रहने व हवाओं के चलने से मौसम राहत भरा बना हुआ है। भोर के समय मौसम हल्का ठंडक वाला बना हुआ है। ॉ नरम रहेगी धूप, 4-5 को होगी बारिश मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले 24 घंटे में धूप नरम रहेगी। इसके अलावा बादलों की आवाजाही से नमी का प्रवाह अधिक होने के साथ गर्मी और हीट इंडेक्स भी कम रहने की संभावना है। तापमान सामान्य से कम या आसपास रहने की संभावना है। चार व पांच मई को तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी, धूल भारी आंधी और कहीं कहीं ओलावृष्टि की संभावना है। बीते दिनों का तापमान मौसम का पूर्वानुमान बीते सालों का तापमान इस साल की बारिश पर अलनीनो का साया इस बार जून से सितंबर के बीच उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. एम महापात्रा ने बताया कि इस साल प्रशांत महासागर में ला नीना जैसी स्थितियां खत्म होकर अल नीनो की ओर बढ़ने के संकेत हैं। जो कम वर्षा का कारण बनेगी। यानी इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सामान्य से कमजोर रहने के संकेत हैं। साथ ही इस साल के जनवरी-मार्च में उत्तरी गोलार्ध में बनी कम बर्फ भी मॉनसून को प्रभावित कर सकती है। अल-नीनो और ला-नीना के बारे में जानिए- अल नीनो: इसमें समुद्र का तापमान 3-4 डिग्री बढ़ता है। इसका प्रभाव 10 साल में दो बार होता है। इससे ज्यादा बारिश वाले क्षेत्र में कम और कम बारिश वाले क्षेत्र में ज्यादा बारिश होती है। ला नीना: इसमें समुद्र का पानी तेजी से ठंडा होता है। इसका दुनियाभर के मौसम पर असर पड़ता है। आसमान में बादल छाते हैं और अच्छी बारिश होती है। गर्मी और लू से बचने के लिए अपनाइए ये टिप्स…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती में युवक की गला रेतकर हत्या:मंदिर के पास टी-शर्ट और हाफ लोअर पहने मिला शव, नहीं हो सकी पहचान
    Next Article
    दूल्हे की हत्या करने वाले 8 सहयोगी गिरफ्तार:जौनपुर पुलिस ने 25-25 हजार के इनामी आरोपियों को शरण देने वालों को पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment